नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर को होगी आयोजित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र, 18 अगस्त : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला न्यायालय में 13 सितम्बर 2025 को सभी स्तरों पर तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस नेशनल लोक अदालत में कोई भी व्यक्ति अदालत में लंबित मुकदमे रखकर उनका फैसला करवा सकता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए नालसा हेल्पलाइन नं. 15100 पर संपर्क कर सकते है।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद आदि मामलों का निपटारा किया जाएगा। न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र को जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया सम्मानित

Tue Aug 19 , 2025
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारा लगाने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु श्रीअमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन सायबो द्वारा श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा में विशाल समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं श्रीअमरनाथ जी श्राईन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा विशेष […]

You May Like

advertisement