प्रो.अजय शर्मा को मिला अनिल चौधरी स्मृति सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : साहित्यकार कवि और प्रखर वक्ता अनिल चौधरी की स्मृति में तृतीय सम्मान और संस्मरण समारोह का आयोजन मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को रामपुर गार्डन के एक सभागार में हुआ। जिसमें बरेली कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रो.अजय शर्मा को उनके शिक्षा और समाज में किये गए उल्लेखनीय योगदान के लिए तृतीय अनिल चौधरी स्मृति शिक्षा और समाज सेवा सम्मान दिया गया। सम्मान स्वरूप हार,शाल,प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो.राजेन्द्र भारती, अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा,मुकेश सक्सेना और सरला चौधरी ने प्रदान किया। अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि चौधरी साहब ने बाल साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। वह एक अच्छे समाज सेवी भी थे।प्रो.राजेन्द्र भारती, प्रो.अजय शर्मा,प्रो. सरला चौधरी, मधु वर्मा, इन्द्र देव त्रिवेदी,अतुल वर्मा और निर्भय सक्सेना ने प्रसंग साझा किए। अरुणा सिन्हा ने माँ शारदे की वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. अतुल वर्मा ने की। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और सभी का आभार सरला चौधरी ने व्यक्त किया। प्रकाश चंद्र सक्सेना,शशि बाला वर्मा,इं. डी.डी.शर्मा,मुकेश सक्सेना, शोभा सक्सेना,डॉ. असित रंजन,ब्रजेश सक्सेना,उषा सक्सेना, मंजू लता,कमल भारती, बेबी शर्मा, विजय शर्मा,सीमा वर्मा उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिटौली गांव में एक युवक का शव मिला चली के खेत में, मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed Jun 17 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी मंगलवार को टिटौली गांव में एक युवक का शव जंगल में एक चरी के खेत से पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी केअनुसार टिटौली […]

You May Like

Breaking News

advertisement