टिटौली गांव में एक युवक का शव मिला चली के खेत में, मृतक के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी मंगलवार को टिटौली गांव में एक युवक का शव जंगल में एक चरी के खेत से पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के
अनुसार टिटौली गांव निवासी रामचंद्र दिवाकर के पुत्र धर्मपाल मंगलवार सुबह करीब 6 बजे अपने घर से भूड़ मंढौली के रकबे में स्थित अपने खेत देखने गया था। मगर दोपहर तक धर्मपाल के घर ना लौटने पर परिजनों उसकी तलाश शुरू कर दी। दोपहर करीब दो बजे गांव का एक बच्चा चरी लेने खेत में गया, जिसने शव खेत में पड़ा देखकर गांव आकर उसके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद मृतक परिजनों और ग्रामीणों मौके पर पहुंचे। देखत ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पूर्व प्रधान इश्तियाक अहमद एवं अन्य ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार पुलिस फोर्स और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका मोइन किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मृतक धर्मपाल शव के कब्जे मे लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक धर्मपाल के चाचा राजेंद्र चौकीदार एवं परिजनों के अनुसार, युवक धर्मपाल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे और घुटने से ऊपर की खाल छिली हुई थी। दोनों पैर रस्सी से बंधे थे। परिजनों ने बताया कि धर्मपाल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी । मृतक धर्मपाल मजदूरी करता था और विवाहित था। वह अपने पीछे अपनी पत्नी निर्मला और 15 वर्षीय पुत्र और 12 वर्षीय पुत्री रोता बिलखता छोड़ गया है।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि मृतक धर्मपाल के शरीर पर गंभीर चोट के निशान न होने के कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। और उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement