जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

लोकेशन रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

रायबरेली:- 17 जून 2026
उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा० जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अनिशा द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित पाकशाला के अतिरिक्त बन्दियों के बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया।
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा बन्दियों से उनके मुकदमें में पैरवी के सम्बन्ध में अधिवक्ता की उपलब्धता के बाबत जानकारी ली गयी। निरीक्षण के दौरान इंटर्नशिप कर रहे छात्र/छात्राओं द्वारा बन्दियों के मामले व जेल मेनुअल के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी।
निरीक्षण के पश्चात बन्दियों को विधिक रुप से जागरुक करने हेतु विधिक जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बन्दियों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा यह भी बताया गया कि जिन बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो वह जेल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकती है।
निरीक्षण के दौरान व विधिक जागरुकता कार्यक्रम में जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल जय सिंह यादव, इंटर्नशिप छात्र खुबैब रेहमान, अविका श्रीवास्तव, रीता यादव, उपकारापाल जनमेजय सिंह व धर्मपाल सिंह उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटन

Thu Jun 18 , 2026
_लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत सूचना विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का किया गया उद्घाटन_ केन्द्र एवं प्रदेश सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने का कार्य किया – अध्यक्ष शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार हुआ सरकार की […]

You May Like

Breaking News

advertisement