केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से चलेगा सदस्यता अभियान- अजय कुमार शर्मा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में 20 जून से 20 जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय हुआ। सक्रिय केमिस्ट बंधुओं को कार्यकारिणी में स्थान देने के साथ ही ग्रामीण अंचल के मेडिकल स्वामियों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाने पर सर्व सहमति बनी।
केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक तिरंगा मार्केट के सामने यशोदा रेस्टोरेंट में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मो. शाहनवाज आलम ने एसोसिएशन की सदस्य संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा। अंकुश त्यागी, अतुल त्यागी, मो. नसीम, सुबोध पाल, दुर्वेश सैनी, अभिजीत पॉल, आदित्य शर्मा, राहिल भारतीय के समर्थन पर महामंत्री अजय कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े सभी कार्यकर्ता 20 जून से 20 जुलाई तक एक माह का सदस्यता अभियान चलाएंगे। जिसके अंतर्गत ग्रामीण अंचल में पहुंँचकर केमिस्ट बंधुओं को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा। वहीं सक्रिय केमिस्ट बंधुओं को केमिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी में दायित्व भी दिया जाएगा। सुबोध पाल ने केमिस्ट एसोसिएशन को गति प्रदान करने के अनेक टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण अंचल में अभी भी ऐसे केमिस्ट बंधु हैं जिनकी समस्याओं को कोई नहीं सुन पाता, ऐसे साथियों को एसोसिएशन में सम्मिलित करके हम बड़े परिवार के सदस्य बन सकते हैं। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को कार्यकारिणी की बैठक करना, वर्ष में दो सामाजिक पर्व मनाना तथा वर्ष में एक बार केमिस्ट एसोसिएशन का जिला स्तरीय स्थापना पर्व आयोजित करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राहिल भारतीय ने कहा कि 20 जून से 20 जुलाई तक 1 महीने पर्यंत केमिस्ट एसोसिएशन के सभी सदस्य पूर्ण मनोवेग के साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाएंगे। बैठक का संचालन अभिजीत पॉल ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

माल्यार्थ फाउंडेशन की बैठक मुख्य संरक्षक आचार्य देवेंद्र देव की अध्यक्षता में हुई संपन्न

Thu Jun 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : माल्यार्थ फाउंडेशन की एक बैठक बरेली मंडल के अंतर्गत आंवला इकाई में माल्यार्थ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक आचार्य देवेंद्र देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष उदितेंदु वर्मा, उत्तर प्रदेश संयोजक ऋषि कुमार शर्मा एवं प्रसिद्ध रंग कर्मी […]

You May Like

advertisement