
शिक्षा, संस्कार, खेल व सकारात्मक चिंतन के माध्यम से बच्चों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ें,
…… प्रो. संजीव कुमार
राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम सम्पन्न,
आजमगढ़। राजभवन उत्तर प्रदेश लखनऊ कार्यालय के निर्देश के क्रम में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के तत्वावधान में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह, मऊ में एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने की, कार्यक्रम का निर्देशन डॉ. ऋतंभरा ने किया।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि राजभवन लखनऊ के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार के प्रेरणापरक मार्गदर्शन में संप्रेषण गृह के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में बढ़कर सहभाग किया। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा बच्चों ,विचारों पर ध्यान दीजिए, क्योंकि विचार ही जीवन की दिशा निर्धारित करते हैं। जीवन बहुत बड़ा है और प्रत्येक बच्चे के भीतर असीम संभावनाएं विद्यमान है ,आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा सकारात्मक वातावरण एवं उचित अवसर प्रदान करने की है। उन्होंने बच्चों को दुलारते और पुचकारते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार, खेल एवं सकारात्मक चिंतन के माध्यम से बच्चों आप समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकते हैं, हां इतना जरूर है की परिवार के मुखिया व शिक्षक उनका उचित मार्गदर्शन करें। कुलपति महोदय ने बच्चों को कई उपहार दिए, जिसमें प्रमुख था एकेडमी पुस्तकें, धार्मिक एवं प्रेरणादायी पुस्तकें तथा विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री आदि पाकर बच्चे काफी प्रफुल्लित दिखे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. सत्यम द्वारा विशेष रूप से डिजाइन की गई पत्रिका का विमोचन भी कुलपति जी ने किया। डॉ. साक्षी एवं डॉ. हरेंद्र द्वारा बच्चों की काउंसलिंग कर उन्हें सकारात्मक सोच विकसित करने का मशविरा दिया । कला प्रतियोगिता हेतु डा. प्रतिभा एवं डॉ. कुलदीप ने बच्चों को प्रोत्साहित किया ।बच्चे अपनी मुस्कान युक्त उद्बोधन से विश्वविद्यालय व कुलपति जी की पूरी टीम के प्रयास को सराहा और उम्मीद जताई कि भविष्य में इसी तरह के आयोजन कर विश्वविद्यालय हमें सद्मार्ग सिखाएगा। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. ऋतंभरा ने कुलपति जी के व्यस्त कार्यक्रम में से हर बार की तरह इस बार भी इन नौनिहालों हेतु समय निकालकर प्रोत्साहित करने आना निश्चय ही हम सभी को ऊर्जा प्रदान करता है, इसके लिए पूरी टीम आपके प्रति आभार व्यक्त करती है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विभा मिश्रा ने किया।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी
महाराजा सुहेलदेव विवि आजमगढ़ मो. नं .9452 44 5878


