हाईवे पर युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्जकर जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, थाना क्षेत्र के रुकमपुर गांव निवासी एक युवक पर हाईवे किनारे खड़े होने के दौरान कुछ लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।रुकमपुर निवासी राशिद खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई शाहिद खां शुक्रवार को धंतिया के सामने हाईवे पर खड़ा था। इसी दौरान गांव के लईकउद्दीन, साकिम, आकिल, खुशमुद्दीन तथा तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने किसी हथियार से हमला कर दिया, जिससे शाहिद खां के सिर में गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज शिकायती पत्र पर मुकदमा दर्ज किया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का किया निरीक्षण

Mon Jun 22 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एफ. आर. इस्लामिया गर्ल्स इंटर कालेज, एफ. आर. इस्लामिया ब्वायज इंटर कालेज तथा तिलक इंटर कालेज में बने परीक्षा केन्द्रो […]

You May Like

advertisement