वृन्दावन में ब्रज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 19 और 20 अप्रैल को

वृन्दावन में ब्रज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल 19 और 20 अप्रैल को।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित कृष्णा फनलैंड
सिनेमा में श्रीगंगा लोक कल्याण सेवा संस्थान के सांस्कृतिक प्रकल्प “बाँसुरी” के द्वारा द्वितीय ब्रज इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल दिनांक 19 और 20 अप्रैल 2025 को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए फेस्टिवल फाउंडर विनय गोस्वामी ने बताया कि इस इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में शार्ट फ़िल्म, म्यूजिक वीडिओज़, डॉक्यूमेंट्री के साथ साथ फीचर फ़िल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।इन चार केटेगरी की फिल्मों में से हर कैटेगरी में बेस्ट फ़िल्म, बेस्ट स्टोरी, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट अभिनेता और बेस्ट अभिनेत्री का चयन करके अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा। इस फेस्टिवल में इंटरनेशनल फिल्मों की भी एंट्री आ रही हैं। जिसमें फ़िल्म जगत की किसी हस्ती को “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से भी सम्मानित किया जाएगा।
बाँसुरी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में मुख्य संरक्षक डॉ. अचला नागर फिल्म लेखिका, मुंबई, फ़िल्म अभिनेता ब्रजेन्द्र काला, फ़िल्म एवं सीरियल निर्माता एवं निर्देशक सिद्धार्थ नागर, फ़िल्म अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा चुका है ।
फेस्टिवल डायरेक्टर एवं जूरी फ़िल्म निर्माता एवं निर्देशक सूरज तिवारी ने बताया कि अन्य जूरी के रूप में आल इंडिया थिएटर कॉउन्सिल के अध्यक्ष अशोक मेहरा, मॉडल एवं फ़िल्म एक्ट्रेस वैष्णवी ठक्कर हैं।
इस अवसर पर एक आयोजन समिति का भी गठन किया गया। जिसमें अनूप शर्मा, अभय वशिष्ठ, पदम गोस्वामी, मनोज राठौर, चंद्रशेखर, धर्मेंद्र गौतम, अतुल श्रीवास्तव, संजय गोस्वामी को लिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: सीएम के हस्तक्षेप व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को डीएम के सहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित

Mon Mar 31 , 2025
देहरादून: सीएम के हस्तक्षेप व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को डीएम के सहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित,सागर मलिक सार:सीएम के हस्तक्षेप व्यासी परियोजना प्रभावित 27 परिवारों को डीएम के साहिया शिविर में 26 लाख प्रतिकर वितरित फरवरी की गर्म समीक्षा में डीएम की एक फटकार से वर्षों से […]

You May Like

advertisement