आजादी और लोकतंत्र के चेहरे पर शर्मनाक धब्बा है आपात काल – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

चन्द्रशेखर चबूतरा पर याद किए गए जेपी, चन्द्रशेखर
और लोकतंत्र सेनानी

लखनऊ। लोकतंत्र सेनानी कल्याण समिति के संरक्षक पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा है कि आपातकाल की अवधि भारतीय लोकतंत्र और आजादी के चेहरे पर काला धब्बा है। इसे किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और आजादी हमारे देश की आत्मा है। इसलिए इसे लेकर हम लोगों को सदैव सजग रहने की जरूरत है।

गुरुवार को चन्द्रशेखर चबूतरा पर आपातकाल को लेकर आयोजित सभा में पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि २५/२६ जून १९७५ की रात लोकतंत्र और आजादी के लिए एक खौफनाक रात थी। इस रात में सत्ता के मद डूबी कांग्रेसी सरकार ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को रौंद दिया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण, राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर, अटलबिहारी वाजपेई, चौधरी चरण सिंह, लोकबंधु राजनारायण सहित लाखों लोगों को जेल में डाल दिया। इसकी वजह से सियासी गलियारों में सन्नाटा पसर गया। उन्होंने कहा कि इस सन्नाटे को श्रीमती इन्दिरा गांधी ने मान लिया कि जनता आपातकाल के पक्ष में है। इसी पक्ष को कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए उन्होंने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी।
पूर्व मंत्री यशवंत सिंह ने इस अवसर पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण और राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर को विशेष रूप से याद करते हुए कहा कि इस देश की महान जनता ने श्रीमती इन्दिरा गांधी के आपातकाल को चुनौती के रूप में लिया और प्रत्युत्तर में उत्तर भारत से कांग्रेस सफाया कर दिया। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि तानाशाही बनाम लोकतंत्र और आजादी के बीच हुई इस लड़ाई में हम भी शामिल रहे हैं।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार/जनकवि/लोकतंत्र सेनानी धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने की। सभा में पूर्व विधायक लोकतंत्र सेनानी कुबेर भंडारी, भाजपा नेता रामहृदय राम,सामाजिक सेनानी अर्जुन सिंह, मनोज सिंह, संयोग सिंह, विजय शंकर चौबे, चतुर्भुज सिंह, संजय गुप्ता, अतुल चौबे, राहुल पाल, हरिकेश कनौजिया और पप्पू पाल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ में नेत्र जांच शिविर आयोजित

Thu Jun 25 , 2026
विद्यार्थियों को बताया 20-20-20 नियम का महत्व डिजिटल स्क्रीन से होने वाले आंखों के तनाव से बचाव के दिए गए सुझाव बलरामपुर, 25 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के […]

You May Like

advertisement