एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ में नेत्र जांच शिविर आयोजित

विद्यार्थियों को बताया 20-20-20 नियम का महत्व

डिजिटल स्क्रीन से होने वाले आंखों के तनाव से बचाव के दिए गए सुझाव

बलरामपुर, 25 जून 2026/ कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड शंकरगढ़ स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में  नेत्र जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नेत्र सहायक अधिकारी श्री दुर्गेश त्रिपाठी ने विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उन्हें आंखों की देखभाल एवं दृष्टि सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान समय में मोबाइल, लैपटॉप एवं कंप्यूटर जैसे डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग से आंखों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि लंबे समय तक लगातार स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, धुंधला दिखाई देना, चुभन, दर्द तथा आंखों से पानी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इन परेशानियों से बचाव के लिए 20-20-20 नियम अपनाना अत्यंत लाभकारी है।
उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि डिजिटल स्क्रीन पर लगातार 20 मिनट कार्य करने के बाद 20 सेकंड का विराम लें और लगभग 20 फीट दूर स्थित किसी वस्तु को देखें। इससे आंखों पर पड़ने वाला तनाव कम होता है और आंखें स्वस्थ एवं सुरक्षित रहती हैं।इस अवसर पर विद्यार्थियों को नियमित नेत्र जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की भी सलाह दी गई।

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में कुष्ठ उन्मूलन पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Thu Jun 25 , 2026
महासमुंद 25 जून 2026/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आज जिले के चिकित्सा अधिकारियों एवं सेक्टर सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. […]

You May Like

advertisement