अमृत वेला प्रभात सोसाइटी फिरोजपुर की ओर से श्री राजेश वासुदेव कार्यवाहक प्रधान की अध्यक्षता में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य भजन कीर्तन कर में ठंडे मीठे जल की छबील लगाई

अमृत वेला प्रभात सोसाइटी फिरोजपुर की ओर से श्री राजेश वासुदेव कार्यवाहक प्रधान की अध्यक्षता में निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य भजन कीर्तन कर में ठंडे मीठे जल की छबील लगाई

(पंजाब)फिरोजपुर 25 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर श्री राजेश वासुदेव कार्यवाहक प्रधान की अध्यक्षता में अमृत वेला प्रभात सोसाइटी सदस्यों द्वारा प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर फिरोजपुर शहर में एकादशी की कथा उपरांत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रभु का गुणगान करते हुए आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लिया।

     श्री राजेश वासुदेव ने बताया कि राधे कृष्णा राधे कृष्णा का जाप करते हुए मंदिर के दरबारों की परिक्रमा की।

   सोसाइटी के सदस्यों ने गर्मी से राहत प्रदान करने एवं सेवा भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राहगीरों और श्रद्धालुओं के लिए ठंडे मीठे जल की छबील भी लगाई। बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का प्रसाद ग्रहण किया और सोसाइटी के इस सेवा कार्य की सराहना की।

     सोसाइटी के पुजारी श्री सत्यदेव भारद्वाज ने बताया कि निर्जला एकादशी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सेवा का संदेश देता है तथा इसी भावना के तहत यह आयोजन किया गया।

“सेवा, सिमरन और सत्संग” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल ने कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से की शिष्टाचार भेंट

Fri Jun 26 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ऑस्ट्रेलिया संपादक – विनायक कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 रिसर्च, फैकल्टी, सांस्कृतिक आदान- प्रदान एवं इंजीनियरिंग, सोलर पर हुई सार्थक चर्चा। कुरुक्षेत्र, 26 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा से शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया संसद के सदस्य ली टार्लामिस व […]

You May Like

Breaking News

advertisement