सिख गुरुओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं: डॉ. जगविंदर सिंह विर्क

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 26 जून : पंजाब की राजनीति और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के प्रमुख व्यक्तित्व डॉ. जगविंदर सिंह विर्क ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा सिख गुरुओं के प्रति कथित अनादर के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का सम्मान करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है और इस पर किसी भी प्रकार की असंवेदनशील टिप्पणी स्वीकार्य नहीं हो सकती। डॉ. विर्क ने कहा कि सिख गुरुओं ने मानवता को सेवा, त्याग और समानता का संदेश दिया है, इसलिए सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है, लेकिन धार्मिक आस्था और गुरुओं के सम्मान के विषय पर मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
डॉ. जगविंदर सिंह विर्क भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कूटनीति, व्यापार और प्रवासी संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट के रणनीति प्रमुख रह चुके हैं तथा भारत- ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़: सपा कार्यालय पर मनाई गई सामाजिक न्याय के पुरोधा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती

Fri Jun 26 , 2026
आजमगढ़: सपा कार्यालय पर मनाई गई सामाजिक न्याय के पुरोधा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती​आजमगढ़। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शुक्रवार को आरक्षण के जनक, सामाजिक न्याय के पुरोधा और महान समाज सुधारक छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती सादगी और संकल्प दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement