जिलाधिकारी ने आम जनमानस एवं परिजनों की सुविधा के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर आरओ वाटर प्लांट कराया स्थापित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आम जनमानस की सुविधा के लिए स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने हेतु आरओ वाटर प्लांट स्थापित कराया।
जिलाधिकारी ने आज इस आरओ वाटर प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी के इस मानवीय पहल से पोस्टमार्टम हाउस में आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
यह व्यवस्था जनहित एवं लोककल्याण की भावना से की गई है, जिससे आम जनमानस को भीषण गर्मी के दौरान राहत मिल सके और समाज में सेवा एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा मिले।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आरओ वाटर प्लांट का नियमित संचालन एवं समय-समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सम्मानजनक एवं गुणवत्तापूर्ण मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Sun Jun 28 , 2026
पत्रकार, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियों ने अंतिम संस्कार में पहुंचे दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : शहर के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी 70 वर्षीय मधुरिमा सक्सेना का बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता, सामाजिक और बुद्धिजीवी वर्ग […]

You May Like

Breaking News

advertisement