वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी मधुरिमा सक्सेना का निधन, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पत्रकार, सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियों ने अंतिम संस्कार में पहुंचे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : शहर के वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना की पत्नी 70 वर्षीय मधुरिमा सक्सेना का बीमारी के चलते एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से पत्रकारिता, सामाजिक और बुद्धिजीवी वर्ग में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे एक पुत्र मोहित सक्सेना और एक पुत्री रुचिका सक्सेना सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बजरिया पूरनमल स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। विभिन्न मार्गों से होती हुई अंतिम यात्रा सिटी श्मशान घाट पहुंची, जहां पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। पति वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कैण्ट विधायक संजीव अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल कुमार एडवोकेट, उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना, महामत्री मुकेश तिवारी, पूर्व डिप्टी मेंयर डॉ. सी.पी.एस. चौहान, शिव कुमार बरतरिया, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित कुमार सक्सेना ‘बिन्दू;, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के अध्यक्ष राकेश सक्सेना, मानव सेवा क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, पं इंद्रदेव त्रिवेदी, डॉ. सुरेश रस्तोगी, विवेक मिश्रा,अशोक शर्मा, लोटा मुरादाबादी, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, अजय मिश्रा, सुरेश लोचानी, प्रशान्त रायजादा, वीरेन्द्र अटल समेत तमाम पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।
वही, मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में सिटी श्मशान भूमि पर शोक सभा आयोजित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा समेत बड़ी संख्या में समाजसेवियों, पत्रकारों और गणमान्य नागरिकों ने मधुरिमा सक्सेना को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहगंज पश्चिमी ईओ से नगर निकाय छति बसूली न होने पर नगर विकास राज्य मंत्री ने निदेशक स्थानीय निकाय को किया तलब

Sun Jun 28 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , चार माह बीत जाने के बाद भी फतेहगंज पश्चिमी के ईओ से नगर निकाय छति बसूली न होने पर नगर विकास राज्य मंत्री ने निदेशक स्थानीय निकाय को तलब किया,फतेहगंज पश्चिमी में तैनाती के सभी भुगतानों की टी ए सी […]

You May Like

Breaking News

advertisement