फतेहगंज पश्चिमी ईओ से नगर निकाय छति बसूली न होने पर नगर विकास राज्य मंत्री ने निदेशक स्थानीय निकाय को किया तलब

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , चार माह बीत जाने के बाद भी फतेहगंज पश्चिमी के ईओ से नगर निकाय छति बसूली न होने पर नगर विकास राज्य मंत्री ने निदेशक स्थानीय निकाय को तलब किया,
फतेहगंज पश्चिमी में तैनाती के सभी भुगतानों की टी ए सी जांच कराने के भी निर्देश दिए
मुरादाबाद मंडल आयुक्त द्वारा नगर पंचायत सैफनी जिला रामपुर में सभासदों की शिकायत में दोषी पाये गए चैयरमैन, निवर्तमान ईओ, जेई समेत अन्य कर्मियों द्वारा किए गए घोटाले की क्षति की वसूली की संस्तुति करने के उपरांत भी अभी तक मात्र नोटिसों की कार्यवाही कर खाना पूरी पर नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने निदेशक स्थानीय निकाय उत्तर प्रदेश को पत्र लिखकर नाराजगी जताते हुए विभागीय कार्यवाही में देरी पर सवाल उठाएं हैं ।
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के माध्यम नगर विकास राज्य मंत्री श्री राठौर को दिए शिकायती पत्रों पर संज्ञान लेकर विभागीय राज्यमंत्री ने जांच में दोषी पाए गए ईओ पुष्पेंद्र राठौर की वर्तमान तैनाती फतेहगंज पश्चिमी के भी सभी भुगतानों की टी ए सी जांच के निर्देश पूर्व में की गई स्थानीय सभासदों की शिकायत पर दिए। ज्ञातव्य हो कि स्थानीय नगर पंचायत में दो दिन पूर्व ही 28 लाख रुपए से निर्मित सीसी सड़क के निर्माण की शिकायत पर तहसील और पी डब्लू डी की टीम ने मौके पर निरीक्षण किया था जिसमें कई खामियां पाई गई। विगत 9 जून को विधान परिषद समिति ने भी दोनों प्रकरणों में कार्यवाही के निर्देश दिए थे। समिति ने ये माना था कि संबंधित अधिशासी अधिकारी अनियमितताओं के आदतन कार्यशैली के अनुरूप स्थानीय नगर निकाय निधि के प्रयोग की टी ए सी जांच आवश्यक है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अखिलेश यादव ने राम मंदिर दान प्रकरण, भ्रष्टाचार और पंचायत चुनावों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

Sun Jun 28 , 2026
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव के आवास पर आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राम मंदिर में कथित दान सामग्री गायब होने के मामले, प्रदेश में भ्रष्टाचार, पंचायत […]

You May Like

Breaking News

advertisement