
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी,दूरभाष – 9416191877
चंडीगढ़, 28 जून : आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जौनपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रधान संपादक डॉ. सुभाष चंद्र पाण्डेय को आइडियल पत्रकार संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक श्री मकसूद अहमद आजमी, आचार्य अरुण भारद्वाज, कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि दीक्षित एवं श्री विजय वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव श्री सूर्यकांत कदम, प्रमुख राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा, केंद्रीय संयुक्त सचिव श्रीमती जमुना चव्हाण, केंद्रीय संयुक्त प्रभारी श्री कमलाकांत शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव श्री रोशन लाल एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीयों से विचारविमर्श करने के उपरांत किया गया है। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी।आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण भारत परिवार की तरफ से आपको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।


