रायबरेली- भामाशाह जयंती पर राज्य कर विभाग ने मनाया व्यापारी कल्याण दिवस, उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

रायबरेली से विपिन राजपूत की रिपोर्ट

रायबरेली। राज्य कर विभाग द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर शहर स्थित आरडीए कम्युनिटी सेंटर में व्यापारी कल्याण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर अनुपालन और राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यापारियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी जीएसटी कमिश्नर शिखा गुप्ता ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सर्वाधिक जीएसटी जमा करने वाले विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। मेडिकल ट्रेड श्रेणी में आशीष त्रिपाठी, अध्यक्ष ड्रग एंड केमिस्ट एसोसिएशन समेत कुल 10 व्यापारियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा उद्योग बंधु से जुड़े पांच व्यापारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान और व्यापारिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने व्यापारियों की कर व्यवस्था को मजबूत बनाने में भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें प्रदेश के विकास का महत्वपूर्ण भागीदार बताया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अदिति सिंह ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने सम्मानित व्यापारियों को बधाई देते हुए अन्य व्यापारियों से भी ईमानदारी से कर भुगतान कर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्योगपति, राज्य कर विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जलंधर-राष्ट्रीय मीडिया संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने शपथ ग्रहण समारोह एवं विशेष सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई

Mon Jun 29 , 2026
राष्ट्रीय मीडिया संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने शपथ ग्रहण समारोह एवं विशेष सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 सर्वसम्मति से एस के सक्सैना : राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित। जलंधर : जून 29 : ग्रुप ऑफ मीडिया […]

You May Like

Breaking News

advertisement