जलंधर-राष्ट्रीय मीडिया संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने शपथ ग्रहण समारोह एवं विशेष सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई

राष्ट्रीय मीडिया संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने शपथ ग्रहण समारोह एवं विशेष सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

सर्वसम्मति से एस के सक्सैना : राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित।

जलंधर : जून 29 : ग्रुप ऑफ मीडिया राष्ट्रीय आर्गनाइजेशनज़ [पंजीकृत] की ओर से सर्किट हाउस जलंधर में शपथ ग्रहण समारोह एवं विशेष सभा का आयोजन कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा [सेवानिवृत्त] के नेतृत्व में अयोजित हुआ। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से मीडिया संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया। कैप्टन शर्मा ने हाजरीन का हार्दिक अभिनंदन करते हुए समय पर पहुँचने हेतु आभार व्यक्त किया। सर्वप्रथम जनकल्याणार्थ हेतु प्रार्थना के साथ सभा का शुभारंभ हुआ। सर्व सम्मति से एस के सक्सैना राष्ट्रीय अध्यक्ष हेतु निर्वाचित हुए। संगठन के सविंधान के अनुसार उन्हें हाजरीन के समक्ष शपथ ग्रहण करवाया एवं शपथ ग्रहण पत्र कलमवद्ध किया गया। उपरांत उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए राष्ट्रीय एवं प्रदेश कमेटियों का गठन करते हुए घोषित करने हेतु अधिकार दिए गए। हाजरीन ने नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस जिम्मेदारी को निभाने हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ एवं वधाई दी। उन्होंने सभी का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिलाया कि वह मीडिया के उत्थान, सशक्तिकरण एवं कल्याणार्थ निष्ठा एवं कर्मठता से कार्य करेंगे। नवनियुक्त अध्यक्ष ने राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय,जोनल,जिला स्तरीय इकाईयों हेतु सदस्यों की सूची प्रस्तुत की एवं हाजरीन ने सर्व सम्मति से सहमति जताई।इस प्रकार सभी सदस्यों ने संयुक्त तौर पर शपध ग्रहण रस्म हुई एवं शपथ कलमवद्ध की गई एवं नियुक्ति पत्र दे कर जिम्मेदारी सौंपी गई। एस के सक्सैना ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को हार्दिक बधाई दी।सदस्यों इस जिम्मेदारी हेतु आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे उक्त जिम्मेदारी तन देही से निभाएंगे। उपरांत अलग अलग प्रवक्ताओं ने राष्ट्रीय मीडिया समूह के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मीडिया समूहों को एकजुट करके संयुक्त कार्य करना अति प्रशंसनीय कार्य बताया।अपने स्वाभिमान एवं अधिकारों की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करना आजकल समय की माँग है। लोक तंत्र के चौथे स्तंभ माने जाते, मीडिया की ओर से हक सच की आवाज बुलंद करने वालों का हमें एकजुट होकर साथ देना चाहिए। मीडिया सदस्यगणों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान हेतु उचित कारवाई करने के लिए सर्व सम्मति से विशेष निर्णय लिए गए। उक्त मीडिया समूह की राष्ट्रीय टीम का गठन इस प्रकार: कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा,सभापति, एस के सक्सैना, अध्यक्ष, डाक्टर राजविंद्र कौर, चेयरपर्सन स्क्रीनिंग कमेटी, मनदीप कौर चेयरपर्सन अनुशासनिक कमेटी, उदे रंदेव सचिव, जीवा नंद शर्मा संरक्षक इत्यादि निर्वाचित हुए। इस प्रकार पंजाब प्रदेश मीडिया टीम जोनल/जिला स्तरीय पर इस संगठन की इकाईयों का गठन हुआ एवं उपरांत मीटिंग संपन्न हुई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन : विश्राम कुमार मीणा

Mon Jun 29 , 2026
सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन : विश्राम कुमार मीणा गणतंत्र दिवस 2027 पर की जाएगी पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री की घोषणा। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 29 जून : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने […]

You May Like

Breaking News

advertisement