
जिन्दल हाउस में युवा जागरूकता कार्यक्रम, जनकल्याण से जुड़ने का किया आह्वान।
कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 11 जुलाई : जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में आयोजित युवा जागरूकता कार्यक्रम में युवाओं से समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में युवाओं ने भाग लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
इस कार्यक्रम में नवीन जिन्दल फाउंडेशन से आवेश सिंह ने कहा कि युवाओं को कुरुक्षेत्र के लोकप्रिय सांसद नवीन जिन्दल के सेवा भाव और कार्यशैली से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उद्योग, संसद और विभिन्न सामाजिक दायित्वों में व्यस्त रहने के बावजूद नवीन जिन्दल निरंतर जनकल्याण के लिए समय निकालते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है कि वे सेवा को अपने सार्वजनिक जीवन का मूल आधार मानते हैं।
युवाओं को संबोधित करते हुए कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने कहा कि यदि युवा भी सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की इसी भावना को अपनाएं तो क्षेत्र और प्रदेश के विकास को नई गति मिल सकती है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में ‘नवीन अवसर’ के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, ‘नवीन जिन्दल यशस्वी छात्रवृत्ति’ से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा को सहयोग मिल रहा है, जबकि ‘नवीन कृषि संकल्प अभियान’ किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, मोबाइल मेडिकल यूनिट, टीबी मरीजों को पोषण सहायता और खेलों को बढ़ावा देने के सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर
सचिन नंबरदार, प्रदीप सैनी, शिवचरण, वैभव गर्ग, मक्खन गुर्जर, जस्सी सैनी, शशि मेहला, शिवांग, कुलदीप सिंह, सलिंद्र सिंह, रवि कुमार, तुषार सैनी सिद्धार्थ तिवारी और अंकित गर्ग उपस्थित रहे।


