पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद जगतगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज जी के 84वें प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष में किया गया पौधारोपण

(पंजाब) फिरोजपुर 12 जुलाई 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

पुरी पीठाधीश्वर के प्राकट्य उत्सव पर भक्तों ने किया पौधारोपण। पुरी पीठाधीश्वर श्रीमद जगतगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के 84वें उत्सव के उपलक्ष में आदित्य वाहिनी और आनंद वाहिनी ने इंदिरापुरम दिल्ली से श्री विनोद शर्मा की अध्यक्षता में संस्था के सदस्यों की ओर से पहले श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ पढ़े गए। स्वामी जी की सुख समृद्धि की ईश्वर से प्रार्थना की गई। सनातन धर्म के प्रचार एवं प्रसार के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की गई।

     अंत में तरह-तरह के पेड़ लगाकर पौधारोपण किया गया। श्री विनोद शर्मा ने बताया कि समाज को जागरूक करने और सनातन धर्म के सिद्धांतों का प्रसार करने के उद्देश्य से यह धार्मिक एवं सामाजिक कार्य किया गया। उन्होंने बताया  कि जगतगुरु स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज जी का जीवन हमें मानवता वातावरण को स्वच्छ और जीव दया की सीख देता है। और यह उनके कर्तव्य, समर्पित, समाज सेवा और धार्मिक जन कल्याण के कार्य जारी रहेंगे। ताकि युवा पीढ़ी को अपने समृद्ध संस्कृति वातावरण स्वच्छ और जीव सेवा के संस्कारों से जोड़ा जा सके।

        श्री विनोद शर्मा ने  अपील की कि केवल कुछ समय निकालकर ईश्वर का गुन गान करें। पेड़ पौधे लगाने से वातावरण शुद्ध होगा हमारे बच्चे स्वच्छ सांस लेने से स्वस्थ होंगे। और विश्व का कल्याण होगा। 

    इस अवसर पर श्री विनोद शर्मा, चौहान जी, श्रीमती अलका त्रिपाठी, अंजू शर्मा, पांटल जैन इत्यादि और भी सदस्य उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा में पिछड़ों का अपमान, केशव प्रसाद मौर्य देखते हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने' – सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव

Sun Jul 12 , 2026
भाजपा में पिछड़ों का अपमान, केशव प्रसाद मौर्य देखते हैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने’ – सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव​आजमगढ़, 12 जुलाई 2026:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आजमगढ़ में दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने एक […]

You May Like

Breaking News

advertisement