विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर आदेश अस्पताल में विशेष शिविर 13 से 18 जुलाई तक

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 12 जुलाई : विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर मोहड़ी स्तिथ आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में 13 जुलाई से 18 जुलाई तक विशेष प्लास्टिक सर्जरी एवं लेजर उपचार जागरूकता शिविर आयोजित किया जायेगा। इस दौरान त्वचा संबंधी विभिन्न समस्याओं के उपचार के लिए लेजर प्रक्रियाओं पर मरीजों को आधी दरों कि छूट प्रदान की जाएगी। प्रबंध निदेशक डॉ. गुणतास सिंह गिल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल का उद्देश्य आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी एवं लेजर उपचार के प्रति लोगों को जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को किफायती उपचार उपलब्ध कराना है। डॉ. गुणतास सिंह गिल ने बताया कि विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अभियान के तहत त्वचा और प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए मरीजों को आधी दरों पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीकों की मदद से कई ऐसी समस्याओं का प्रभावी उपचार संभव है, जिन्हें लोग लंबे समय तक नजरअंदाज करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष शिविर के दौरान चेहरे पर पुराने निशान, शरीर पर मस्से, जलने के निशान, घाव के दाग, त्वचा पर खिंचाव के निशान तथा त्वचा के कायाकल्प जैसी समस्याओं का लेजर तकनीक से उपचार किया जाएगा। यह तकनीक कम दर्द, कम रक्तस्राव और अपेक्षाकृत कम रिकवरी समय के कारण आधुनिक चिकित्सा में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। डॉ. गुणतास सिंह गिल ने कहा कि आदेश अस्पताल समय-समय पर विभिन्न स्वास्थ्य जागरूकता दिवसों के अवसर पर विशेष स्वास्थ्य योजनाएं संचालित करता है, ताकि अधिक से अधिक मरीज आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि वे त्वचा या प्लास्टिक सर्जरी से संबंधित किसी समस्या से परेशान हैं तो इस विशेष शिविर का लाभ उठाकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लें और रियायती दरों पर उपचार प्राप्त करें।
जानकारी देते डॉ. गुणतास सिंह गिल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समाजसेवी सुमेर चंद अग्रवाल की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित

Sun Jul 12 , 2026
अग्रवाल परिवार समाज सेवा के साथ ही जरूरतमंद की मदद के लिए भी हमेशा रहता है तत्पर। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 12 जुलाई : सरस्वती मेडिसिन एजेंसी द्वारा स्वर्गीय श्री सुमेर चंद जी अग्रवाल की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के लिए […]

You May Like

Breaking News

advertisement