गुरुपूर्णिमा सनातन परंपरा, श्रद्धा और संस्कृति के संगम का पर्व है : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

गुरुपूर्णिमा सनातन परंपरा, श्रद्धा और संस्कृति के संगम का पर्व है : डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
संवाददाता – उमेश गर्ग।

गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा ज्ञान संवाद कार्यक्रम संपन्न।
गुरुपूर्णिमा समाज में ज्ञान के प्रसार, नैतिक मूल्यों और गुरु शिष्य परंपरा का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण पर्व है।

कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति का एक अत्यंत पवित्र और प्रेरणादायक पर्व है। यह केवल किसी व्यक्ति का सम्मान करने का दिन नहीं, उस ज्ञान, प्रकाश और चेतना का उत्सव है जो गुरु के माध्यम से हमारे जीवन में आती है। यह विचार गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने मातृभूमि शिक्षा मंदिर द्वारा आयोजित ज्ञान संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरु वंदना से हुआ। गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित वैदिक यज्ञ में मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों का सस्वर उच्चारण कर यज्ञ में लोकमंगल के निमित्त आहुति प्रदान की।
ज्ञान संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा गुरुपूर्णिमा समाज में ज्ञान के प्रसार, नैतिक मूल्यों और गुरु-शिष्य परंपरा का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, कृतज्ञता और अच्छे चरित्र के निर्माण को बढ़ावा देता है। गुरुपूर्णिमा सनातन परंपरा, श्रद्धा और संस्कृति के संगम का पर्व है। गुरुपूर्णिमा समाज में ज्ञान के प्रसार, नैतिक मूल्यों और गुरु शिष्य परंपरा का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार समाज में एकता, कृतज्ञता और अच्छे चरित्र के निर्माण को बढ़ावा देता है। गुरुपूर्णिमा संबंध महर्षि वेदव्यास से भी है। उन्होंने वेदों का विभाजन किया, महाभारत की रचना की और अनेक पुराणों की रचना करके मानव समाज को अमूल्य ज्ञान दिया । इसलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।
डॉ. मिश्र ने कहा ऐसे महान पर्व पर हमें अपने सभी गुरुजनों, माता पिता, शिक्षकों, आध्यात्मिक मार्गदर्शकों और उन सभी व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना चाहिए जिन्होंने हमारे जीवन को बेहतर बनाने में योगदान दिया है। कार्यक्रम में आश्रम के विद्यार्थी , सदस्य, शिक्षक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ से हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिन्दल हाउस में नवीन जिन्दल यूथ ब्रिगेड की मीटिंग का किया गया आयोजन

Thu Jul 30 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। युवाओं से समाज सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की गई अपील। कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : जिन्दल हाउस, कुरुक्षेत्र में बुधवार को नवीन जिन्दल यूथ ब्रिगेड की मीटिंग आयोजित की गई। सचिन यादव पार्षद प्रतिनिधि अपने युवा साथियों के साथ नवीन जिन्दल यूथ ब्रिगेड […]

You May Like

advertisement