संतों के सानिध्य मे सिरमौर नहर बाग मे धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

संतों के सानिध्य मे सिरमौर नहर बाग मे धूमधाम से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद।

राजगढ़ (सिरमौर) 29 जुलाई : श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा सन्यास आश्रम नहर बाग राजगढ़ जिला सिरमौर मे गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमें हरियाणा, चंडीगढ़ पंजाब, हिमाचल परदेस, दिल्ली उत्तराखंड के संतों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान संकीर्तन और भंडारे का आयोजन भी किया गया। जानकारी देते हुए आश्रम के संचालक महंत श्री शिव गिरी जी महाराज ने बताया आश्रम में विश्व कल्याण हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु का दर्जा भगवान से भी ऊपर माना जाता है। जो कि प्रभु से मिलने और सांसारिक भवसागर से पार निकलने का मार्ग दिखाते है।
इसके अलावा झांसा आश्रम के ब्रह्मलीन बालेश्वर गिरी, सेवादार नरेश सिंगला संजू पाल योगेश अरोड़ा की ओर से लक्ष्मी , भगवान विष्णु की मूर्ति भी भेंट की गई। जिसकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए पिछले 3 दिनों प्रगाढ़ पंडितों द्वारा मंत्रोचारण किया गया। इससे पूर्व सुबह के हवन यज्ञ करते हुए समस्त विश्व कल्याण की सुख शांति के लिए मंगल कामना करते हुए आहुति डाली गई।
जिसमे संत महात्माओं के अलावा गांव झांसा के सरपंच पवन गाबा भी विशेष रूप से शामिल हुए।
जब दिखा दो संस्कृतियों का मिलन।
रात्रि के समय हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला के अलावा
अन्य जगह से आए हुए द्वारा श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन के दौरान अजब ही दृश्य देखने को मिला। जहां भगत भोले शंकर, कन्हैया और गणेश के पहाड़ी बोली मे गाए के भजनों पर जमकर पहाड़ी नाटी मे मस्ती करते दिखे। वही हरियाणा वासियों द्वारा भी हरियाणवी रागनी के माध्यम से धार्मिक शब्द गाकर सभी को भक्ति के सागर मे गोते लगवाए गए। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र जिला के गांव झांसा आसपास के क्षेत्र से पिछले लगभग 3 दशक से हिमाचल के आश्रम में भंडारा दिया जा रहा है। इस अवसर पर
महंत श्याम गिरी, महंत हनुमान गिरी, महंत लेखानंद, आदर्श भारती सनौरा, सदानंद ब्रह्मचारी, महंत संगम गिरी, महंत बीर गिरी,पूर्व सरपंच गुरदास प्रजापत, प्रवीण अरोड़ा, श्री चंद दहिया, पवन जिंदल पप्पू, योगेश अरोड़ा, बिरा राम, सुभाष पाल पवन प्रजापत, राम सिंह ,सुनील गोयल, सुनील सिडाना नवराज शर्मा, विनोद कुमार, सुरेश पाल, कुलदीप व सुमित जिंदल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टैलेंट हंट प्रतियोगिता विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त मंच : पूजा शर्मा’’

Thu Jul 30 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। कुरुक्षेत्र, 29 जुलाई : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या पूजा शर्मा […]

You May Like

advertisement