आमजन अब ई-दिशा केंद्र के माध्यम मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालान का कर सकते है भुगतान : चंद्रमोहन

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 5 अगस्त : पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत अब आमजन अपने मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित हर प्रकार के चालान भुगतान ई-दिशा केंद्र के माध्यम से कर सकता है। अहम पहलू यह है कि पुलिस लाईन स्थित चालान भुगतान केंद्र को अब न्यू लघु सचिवालय प्रथम तल स्थित ई-दिशा केंद्र में स्थापित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए अब मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालान के भुगतान व्यवस्था को ओर अधिक सरल बनाया गया है। इसके तहत अब नागरिकों को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित चालान के भुगतान के लिए पुलिस लाईन जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। अब आमजन की सुविधा के लिए मोटर वाहन अधिनियम के तहत हुए किसी भी प्रकार के चालान के भुगतान के लिए ई- दिशा केंद्र में डेस्क स्थापित कर दिया गया है। वाहन चालक इस डेस्क के माध्यम से सरलता से अपने चालान का भुगतान कर सकते है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोर्ट आदेश के बाद नही दर्ज हुआ एफआईआर कोर्ट ने कोतवाल किया तलब

Wed Aug 5 , 2026
आजमगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र मे पूर्व मामले में कोर्ट के आदेश के 28 दिन बाद भी कोतवाली पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सत्यवीर सिंह ने शहर कोतवाल से आख्या तलब किया है। अदालत ने 12 अगस्त 2026 तक इस मामले में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने […]

You May Like

Breaking News

advertisement