डीएम ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

लोकेशन रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

डीएम ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

रायबरेली-05 अगस्त 2026,
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के समग्र विकास एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान वीबी जीरामजी, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना सहित अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी अपूर्ण आवासों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए, वीबी जीरामजी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ग्राम स्तर पर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाए तथा प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराया जाए, जिन ग्राम पंचायतों में वीबी जीरामजी योजना के अन्तर्गत कार्य नहीं प्रारम्भ हुवे है, उन समस्त ग्राम पंचायतों में एक सप्ताह में एक-एक कार्य प्रारम्भ कराया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विकास खण्डों में नियमित भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें तथा समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न की जाए तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित कराई जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर हरिद्वार में होगा विशेष कार्यक्रम, पूर्वजों की स्मृति में संकल्प व रक्तदान की भी व्यवस्था

Thu Aug 6 , 2026
सागर मलिक देहरादून 05 अगस्त । उत्तरांचल पंजाबी महासभा जिला महानगर देहरादून की विशेष बैठक में आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर हरिद्वार में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में बताया […]

You May Like

advertisement