दूध के अनियंत्रित टैंकर ने बाईक सबार दंपति को मारी टक्कर अस्पताल ले जाते समय पत्नी की हुई मौत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी अगरास- अभयपुर रोड पर पीछे से दौड़ रहे अनियंत्रित दूध टैंकर की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल हो गये।इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया।जबकि पति घायल है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर के बाद करीब 4 बजे थाना शाही के गांव केरा निवासी यशपाल गंगवार और उनकी पत्नी भावना गंगवार (40) गांव से करीब 3 किमी दूर कस्बा सोरहा में दवा लेने गए थे।डॉक्टर से दवा लेने के बाद बाइक पर सवार होकर जैसे ही आगे बढ़े भोजीपुरा से आ रहा अनियंत्रित दूध टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी।बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी भावना गंगवार रोड साइड में गिरकर टैंकर के पहिए के नीचे आ गई।पति यशपाल भी चोटिल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस के द्वारा खिरका सीएचसी भेज दिया। जहां डाक्टर ने भावना को मृत घोषित कर दिया। अब तो परिजनों में कोहराम मच गया।टक्कर मारकर भाग रहा टैंकर को अगरास मोड़ पर पुलिस ने पकड़कर थाना पर खड़ा कर लिया।पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।भावना अपने पीछे पति यशपाल और दो बच्चे बेटी,बेटा को छोड़ गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 11लाख की ठगी, एसएसपी के आदेश पर तीन साल बाद हुआ मुकदमा दर्ज

Wed Mar 11 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , रेलवे विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करके युवक से 11 लाख ठगे। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर 3 साल बाद पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज। जानकारी के मुताबिक गांव औंध निवासी सचिन सिंह ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement