शाहबाद शुगर मिल गन्ना उत्पादकों के लिए साबित हो रही है वरदान: कंवलजीत कौर

शाहबाद शुगर मिल गन्ना उत्पादकों के लिए साबित हो रही है वरदान: कंवलजीत कौर।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
शाहाबाद संवाददाता – कपिल अरोड़ा।

शाहबाद शुगर मिल ने अपनी उपलब्धियों से जीते अवार्ड, किसानों को मिल प्रबंधकों द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है तमाम सुविधाएं, जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर ने किया शुगर मिल का अवलोकन।

शाहबाद 2 अप्रैल : जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर ने कहा कि शाहबाद शुगर मिल गन्ना उत्पादकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस मिल में गन्ना लाने वाले हजारों किसान खुश है और मिल प्रबंधकों की तरफ से तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इतना ही नहीं किसानों और अधिकारियों के प्रयासों से शुगर मिल कई अवार्ड भी हासिल कर चुकी है।
जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर बुधवार को शाहबाद शुगर मिल में किसानों, अधिकारियों व स्टाफ के सदस्यों के साथ बातचीत कर रही थी। इससे पहले जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने शाहबाद शुगर मिल का अवलोकन किया। इस दौरान शाहबाद शुगर मिल के प्रबंधक निदेशक विरेन्द्र चौधरी ने शाहबाद शुगर मिल के हर कक्ष के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों द्वारा मिल में गन्ने के साथ प्रवेश करने से लेकर चीनी बनाकर मार्किट तक भेजने के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही किसानों और अधिकारियों के प्रयासों से शाहबाद शुगर मिल द्वारा अब तक हासिल की गई तमाम उपलब्धियों और अवार्ड के बारे में जानकारी दी है।
जिप चेयरमैन ने किसानों और अधिकारियों से शाहबाद शुगर मिल को लेकर सीधा संवाद किया और किसानों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसान देश के अन्न दाता है। इन किसानों की मेहनत के कारण ही गन्ने की उपज पैदा होती है और इस गन्ने से चीनी और अन्य उत्पाद पैदा होते है। जिनका सेवन हर नागरिक कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से गन्ना उत्पादकों को निर्धारित समय के अंदर फसल का भुगतान किया जा रहा है और किसानों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। इस मिल ने किसानों के कारण ही हरियाणा ही नहीं पूरे देश में अपनी एक पहचान बनाई है।
शुगर मिल के एमडी विरेन्द्र चौधरी ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों के कारण ही शाहबाद शुगर मिल लगातार उपलब्धियों की ओर अग्रसर है। इस मौके पर निदेशक नैब कौर, मिल के मुख्य अभियंता सतबीर सिंह सैनी व मिल के अन्य अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केयू रोस्ट्रम प्रतियोगिता में छवि शर्मा व योगेश कुमार ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Thu Apr 3 , 2025
केयू रोस्ट्रम प्रतियोगिता में छवि शर्मा व योगेश कुमार ने प्राप्त किया प्रथम स्थान। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। 18 विभागों के छात्रों ने लिया रोस्ट्रम प्रतियोगिता में भाग। कुरुक्षेत्र, 2 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठित सार्वजनिक भाषण प्रतियोगिता (रोस्ट्रम) के दूसरे चरण […]

You May Like

advertisement