दबंगों ने विधवा महिला पर गाड़ी चढ़ाने और दुकान में आग लगाने का लगाया आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

पवन कालरा (संवाददाता )

बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र की चौकी परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोड नंबर-1 पर एक विधवा एवं बेसहारा महिला ने कुछ लोगों पर जानलेवा हमला करने और उसकी दुकान में आग लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह कई वर्षों से चाय की दुकान चलाकर अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है।
पीड़ित महिला के अनुसार, घटना की रात आधा दर्जन से अधिक लोग टुक-टुक (ई-रिक्शा) और मोटरसाइकिलों से उसकी दुकान पर पहुंचे। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से वाहन से टक्कर मारी, जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपियों ने उसकी दुकान में आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा दुकान का सारा सामान और झोपड़ीनुमा ढांचा पूरी तरह जलकर राख हो गया।
महिला का कहना है कि उसने शोर मचाकर किसी तरह अपनी जान बचाई और तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। तथा पीड़ित महिला ने बताया कि जमाल व उसके साथ गाड़ी में आए लोगों को पहचान लिया लेकिन दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार मुस्लिमों मैं नहीं जानती हूं।आरोप है कि सूचना मिलने पर पहुंचे चौकी पर तैनात एक दरोगा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर थाना स्तर पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। तथा पीड़ित ने दबंग जमाल व सोनी से अपनी व अपने बच्चों की जान का खतरा बताया है।
पीड़िता ने बताया कि स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने के कारण उसने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है और आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेल रोड पर सड़क धंसने के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्थिति स्पष्ट

Fri Aug 7 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत जेल रोड पर सड़क धंसने के संबंध में लोक निर्माण विभाग ने जारी की स्थिति स्पष्ट रायबरेली, 06 अगस्त 2026अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, रायबरेली महिपाल सिंह चौहान ने बताया कि जेल रोड पर सड़क धंसने संबंधी समाचार विभिन्न मीडिया संस्थानों में प्रसारित होने के उपरांत […]

You May Like

Breaking News

advertisement