सांसद नवीन जिंदल के कार्यों की पारदर्शिता एवं जवाबदेही का सशक्त दस्तावेज है बुकलेट : रमेश सैनी

सेवा, विकास और जनविश्वास के दो वर्ष : सांसद नवीन जिंदल के कार्यों की बुकलेट का विमोचन।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 6 अगस्त : कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में पिछले दो वर्षों के दौरान हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, जनकल्याणकारी पहलों और सांसद नवीन जिंदल द्वारा किए गए लोकहित के कार्यों को समर्पित विशेष बुकलेट का वीरवार को जिंदल हाउस, कुरुक्षेत्र में भाजपा कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष ने विमोचन किया। इस अवसर पर भाजपा के कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास को गति देने के साथ-साथ जनसेवा की ऐसी कार्यसंस्कृति स्थापित की है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कुरुक्षेत्र भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने पिछले दो वर्षों में विकास और जनसेवा को नई दिशा दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, किसानों के हित, युवाओं के रोजगार, कौशल विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाले जनप्रतिनिधि हैं और यह बुकलेट उनके कार्यों की पारदर्शिता एवं जवाबदेही का सशक्त दस्तावेज है।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उनकी विकास यात्रा केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवा सशक्तिकरण, किसान कल्याण, खेल, सामाजिक सेवा और राष्ट्रभावना को मजबूत करने वाले अभियानों तक विस्तृत है। यही कारण है कि आज कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र विकास, विश्वास और जनसहभागिता की नई पहचान बनकर उभरा है।
इस अवसर पर अजैब सिंह, अभिषेक सहगल, बलिंद्र सिंह, भूषण मंगला, कुणाल धवन, विनोद गर्ग, डॉ. राज कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुणवत्तापूर्ण एवं नैतिक अनुसंधान से ही होगा राष्ट्र निर्माण : प्रो. वीरेन्द्र पाल

Fri Aug 7 , 2026
कुवि में यूजीसी प्रायोजित दो सप्ताहीय पुनश्चर्या पाठ्यक्रम का शुभारम्भ। थानेसर, संजीव कुमारी 6 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में यूजीसी- मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र द्वारा अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से सामाजिक विज्ञानों में अनुसंधान पद्धति विषय पर 6 से 19 अगस्त 2026 […]

You May Like

Breaking News

advertisement