भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्र के एकीकरण के महानायक सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर रिर्जव पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस का किया गया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भारत के लौह पुरुष एवं राष्ट्र के एकीकरण के महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन, बरेली में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली श्री अनुराग आर्य जी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक नगर, श्री मानुष पारीक तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने महानायक सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये गये।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को मजबूत करने का संकल्प लेना था। SSP श्री अनुराग आर्य जी ने स्वयं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।शपथ में सभी ने मिलकर प्रतिज्ञा ली कि वे देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे तथा राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में SP सिटी, SP दक्षिणी/उत्तरी/क्राईम/यातायात, क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, उपनिरीक्षक, आरक्षी तथा रिजर्व पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय एकता दिवस पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सी.बी.गंज में कार्यक्रम हुआ आयोजित

Sat Nov 1 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (UPHC) सी.बी.गंज में आज सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में “एकता और सेहत” विषय पर “Unity Tree” (एकता वृक्ष) तैयार किया गया, जिस पर डॉ. मधु गुप्ता एवं केन्द्र […]

You May Like

advertisement