हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

(पंजाब) फिरोजपुर 07 अगस्त 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

हार्मनी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा माल रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर (हनुमान धाम) फिरोजपुर में  लोगों को बेहतर और आसानी से उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर के दौरान लगभग 70 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, जोड़ों के दर्द एवं अन्य समस्याओं, त्वचा रोगों तथा अन्य सामान्य बीमारियों के लिए निःशुल्क जांच, डॉक्टरों से परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी गई।

कॉलेज के अनुभवी डॉक्टरों ने मरीजों की अच्छी तरह जांच की और उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित इलाज, जरूरी दवाइयों तथा भविष्य में बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी।

 यह शिविर समाज की सेवा, लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में कॉलेज का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कॉलेज के डॉक्टरों एवं चिकित्सा दल द्वारा दी गई स्वास्थ्य सेवाओं और मार्गदर्शन की सराहना की। मंदिर कमेटी की ओर से भी पूर्ण सहयोग मिला।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

Breaking News

advertisement