कहीं छह महीने से अटकी सूची, तो कहीं वेतनमान का इंतजार – जितेन्द्र गंगवार

ऑनलाइन प्रक्रिया के बावजूद फाइल जमा कराने के नाम पर महीनों से परेशान किए जाने का आरोप, कई ब्लॉकों की सूची अब तक नहीं पहुंचीं जिला कार्यालय

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : चयन वेतनमान की प्रक्रिया में हो रही देरी और शिक्षकों को फाइल जमा करने के नाम पर परेशान किए जाने के आरोपों को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को गांधी उद्यान में संगठन की विशेष बैठक जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारियों ने चयन वेतनमान की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर रोष जताया।
जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बताया कि कई शिक्षकों को 10 वर्ष की सेवा पूरी किए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक उनके चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने बताया कि शेरगढ़ ब्लॉक में जनवरी 2026 में 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों का चयन वेतनमान अभी तक वेतन में नहीं लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि क्यारा, नवाबगंज, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा और भुता ब्लॉकों में 20 मई 2026 तथा 2 जुलाई 2026 को 10 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अभी तक नहीं भेजी गई है। जबकि अन्य जनपदों में इसी अवधि में नियुक्त शिक्षकों के चयन वेतनमान के आदेश जारी किए जा चुके हैं।
ऑनलाइन प्रक्रिया के बावजूद फाइल जमा कराने पर सवाल_
मंडलीय मंत्री रुचि सैनी ने कहा कि चयन वेतनमान की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद शिक्षकों से बार-बार फाइल जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फाइल जमा करने के नाम पर शिक्षकों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। अब शिक्षकों की सेवा संबंधी अधिकांश जानकारी ऑनलाइन सर्विस बुक में उपलब्ध है, ऐसे में प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा खींचना उचित नहीं है।
बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि चयन वेतनमान शिक्षकों का अधिकार है और निर्धारित समय पर इसका लाभ मिलना चाहिए। महीनों तक प्रक्रिया लंबित रहने से शिक्षकों में आक्रोश बढ़ रहा है।
उच्चाधिकारियों से की जाएगी शिकायत_
जिला अध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने कहा कि संगठन जल्द ही इस मामले को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाएगा और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों की कार्यप्रणाली की शिकायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों के चयन वेतनमान की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा।
बैठक में जिला मंत्री गिरजेश, जिला कोषाध्यक्ष पुष्कर उपाध्याय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद गंगवार, संयुक्त मंत्री अरविंद चौधरी, संगठन मंत्री मोनिका गुप्ता, जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार, बिथरी ब्लॉक मंत्री अजय कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप पुष्कर, सुभाष बाबू, भीम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली -जनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान

Sat Aug 8 , 2026
रिपोर्टर विपिन राजपूतजनभागीदारी से सफल होगा हर घर तिरंगा अभियान बाजारों से लेकर प्रमुख चौराहों तक तिरंगा थीम पर सजेगा शहर रायबरेली- 07 अगस्त 2026,हर घर तिरंगा अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने और इसमें अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार […]

You May Like

advertisement