सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ करें पूरा, किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी सहन : विश्राम कुमार मीणा

सीएम अनाउंसमेंट की 633 परियोजनाओं में से 123 पर चल रहा है काम, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों की समीक्षा की।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 अगस्त : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाए, इन कामों में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। जिले में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनाए जा रहे सामुदायिक केंद्रों का निर्माण कार्य अक्टूबर महीने तक पूरा किया, ताकि नवंबर महीने में होने वाले कार्यक्रमों में नागरिकों द्वारा उनका प्रयोग किया जा सके। सीएम अनाउंसमेंट की परियोजनाओं से संबंधित कार्य की प्रगति को संबंधित विभाग का अध्यक्ष स्वयं समीक्षा करे। जो प्रोजेक्ट मुख्यालय स्तर पर लंबित हैं, उन सभी प्रोजेक्टों का उपायुक्त कार्यालय से पत्राचार करवाया जाए।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में सीएम अनाउंसमेंट को लेकर आयोजित बैठक में समीक्षा कर रहे थे। जिले की सीएम अनाउंसमेंट की 633 परियोजनाओं में से 123 पर काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पशुपालन एवं डेयरी विभाग के वेटनरी अस्पताल बिहोली की बिल्डिंग में अल्ट्रासाउंड मशीन शुरू हो चुकी है, यहां पर एक्स-रे मशीन स्थापित करने के लिए संबंधित विभाग द्वारा पत्राचार किया जाएगा। हरियाणा कला परिषद कलाकृति भवन कुरुक्षेत्र के रेस्ट हाउस व कमरों के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। बिजली वर्क को जल्द ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क कम व्यामशाला जोगना खेड़ा, मिर्जापुर का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। कम्यूनिटी सेंटर रामशरण माजरा, बीड मथाना, ईशरगढ़ के निर्माण कार्य को तेजी से करवाते हुए अक्टूबर तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम खत्म होते ही सडक़ निर्माण, पैचवर्क, रास्तों के निर्माण अन्य कामों को शुरू करके समय पर पूरा किया जाए, ताकि राहगीरों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो और आवाजाही आसान हो। इसके साथ ही मार्गों पर हादसे कम हों।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि लाडवा विधानसभा में सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों को तेज गति और गंभीरता के साथ तय समय में किया जाए। इन कार्यों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं समीक्षा कर रहे हैं। लाडवा के उपमंडल सचिवालय का निर्माण कार्य तेज गति से करवाया जा रहा है। विश्रामगृह के कार्य की टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएचसी बरोट के अतिरिक्त कार्य के लिए पत्राचार हो चुका है। सीएचसी लाडवा को 50 बैड अस्पताल बनाने के कार्य को सर्वे कार्य हो चुका है, जल्द ही आगे की प्रक्रिया को अमल में लाया जाएगा। इसके लिए जिन गांवों में 21-21 लाख रुपए दिए गए हैं, उनके कार्यों को पूरा करवाया जाए। इसी तरह अन्य कामों में गति दी जाए। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य, एसडीएम थानेसर अमन कुमार, एसडीएम पिहोवा गुरविंद्र सिंह, नगराधीश अशीष कुमार, डीआरओ चेतना चौधरी, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जीएम रोडवेज समिंद्र सिंह, डीडीपीओ विकास कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सफलता के तीन आधार- ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat Aug 8 , 2026
कुवि के आईआईएचएस द्वारा नवदीक्षा एवं विद्यार्थी स्वागत समारोह आयोजित। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 7 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़ में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए शुक्रवार को नवदीक्षा एवं विद्यार्थी स्वागत समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु […]

You May Like

Breaking News

advertisement