कुरुक्षेत्र के पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत का विशेष योगदान

कुरुक्षेत्र के पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत का विशेष योगदान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

सेक्टर-8 में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर।

कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सबसे प्राचीन संस्था श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा नगर में लगातार किए जा रहे समाज सेवा, धार्मिक, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों के साथ साथ विभिन्न विकास कार्य भी चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर के सेक्टर-8 में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है। संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष कपिल मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भवन का बेसमेंट एवं प्रथम तल का लैंटर डाला जा चुका है तथा द्वितीय तल का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस भवन में दो मल्टीपरपज हाल व 12 वातानुकूलित कमरों का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही फिजियोथेरेपी सेंटर एवं पैर लैब इत्यादि चैरिटेबल कार्य किए जाएंगे। गुप्ता एवं सिंगला ने बताया कि पंचायत द्वारा संचालित अग्रवाल धर्मशाला रेलवे स्टेशन के निकट में भी 16 वातानुकूलित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त कमरों का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है। जिन्हें शीघ्र ही यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से देश विदेश से आने वाले यात्रियों की सेवा तथा तीर्थस्थली कुरुक्षेत्र के पर्यटन को प्रोत्साहित करने में भी श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत का विशेष योगदान है। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में अग्रवाल धर्मशाला मोती चौक में भी नए कमरों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। इन से भी तीर्थाटन व पर्यटन के लिए आने वाले यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी। प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सैक्टर 8 में बन रहे अग्रसेन भवन का शिलान्यास हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा कुछ माह पूर्व किया गया था। शिलान्यास के अवसर पर वर्तमान कार्यकारिणी ने वादा किया था कि वे इस भवन का निर्माण कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण करेंगे, जिस दिशा में कार्य प्रगति पर है।
श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरूक

Sat Apr 26 , 2025
श्री जयराम संस्थाओं के अंतर्गत डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में विश्व मलेरिया दिवस पर बच्चों को किया जागरूक। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने विश्व मलेरिया दिवस पर पर ली शपथ। कुरुक्षेत्र, 25 अप्रैल : बच्चों को अगर समय रहते जागरूक किया जाए तो कई […]

You May Like

advertisement