हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की बैठक में निष्पक्ष परीक्षा मूल्यांकन का संकल्प लिया

हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की बैठक में निष्पक्ष परीक्षा मूल्यांकन का संकल्प लिया।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

नए शिक्षा सत्र में नए विद्यार्थियों का ज्यादा से ज्यादा प्रवेश सुनिश्चित करना है।

कुरुक्षेत्र, 17 मार्च : हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन कुरुक्षेत्र की वार्षिक बैठक का आयोजन राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल देवीदास पुरा में हुआ। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजपाल कालड़ा व डा. विजेंद्र आचार्य ने संयुक्त रूप से की। बैठक में राजपाल कालड़ा ने कहा कि संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलने के लिए सहयोग और अधिक कुशलता से कार्य करने की आवश्यकता है। डा. विजेंद्र सिंह ने जिला स्तर पर प्राथमिक अध्यापकों के कार्यों एवं समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। जिला अध्यक्ष राजपाल कालड़ा ने पिछले वर्ष से अब तक के अध्यापकों के हित के कार्यों बारे बैठक में जानकारी दी। बैठक में मौजूद सभी अध्यापकों ने एक स्वर में संगठन के कार्यों सहित समस्याओं के समाधान को लेकर संतुष्टि व्यक्त की। साथ ही कहा कि हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन राजपाल कालड़ा के नेतृत्व में अध्यापक हित में कार्य कर रही है। अध्यापकों ने कहा कि अब विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा आरम्भ होने जा रही है। हमें निष्पक्ष तरीके से परीक्षा का मूल्यांकन करना है। आगामी माह में नए विद्यार्थियों का ज्यादा से ज्यादा प्रवेश सुनिश्चित करने का प्रयत्न करना है। सभी उपस्थित एसोसिएशन पदाधिकारियों व अध्यापक साथियों ने हरियाणा प्राथमिक टीचर एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर बैठक में डा. विजेंद्र आचार्य के साथ अमित कुमार, जयकुमार, अशोक बोदला, राजेश सेन, सुनील मराठा, उदय राम, वीरेंद्र जिंदल, रामेश्वर, सतीश, प्रवीण, सुरेश, योगेश अनेजा, जय भगवान, प्रेस प्रवक्ता जय कुमार, प्रवीण कौशिक, दयानंद, राजकुमार मेहता, नरेश कुमार, दिनेश कोचर आदि अध्यापक मौजूद रहे।
हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारी व सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज भव्य कलश यात्रा से आरम्भ होगा 102वा जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ

Mon Mar 17 , 2025
आज भव्य कलश यात्रा से आरम्भ होगा 102वा जनकल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। उमा सुधा के नेतृत्व में 5100 महिलाएं कलश यात्रा में होंगी शामिल।भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी भी होंगी शामिल।कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, फरीदाबाद नप, निगम की चेयरपर्सन भी होंगी […]

You May Like

advertisement