देहरादून: कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत, घर में औंधे मुंह पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका

देहरादून: कारोबारी की संदिग्ध हालत में मौत, घर में औंधे मुंह पड़ा मिला शव, हत्या की आशंका,
सागर मलिक

अजय भटेजा जाखन स्थित इस मकान में अकेले रहते थे। उन्होंने घर के कामकाज के लिए एक महिला को नौकरी पर रखा हुआ था। वह सोमवार को भी करीब आठ बजे आई तो देखा कि मकान बाहर से खुला हुआ था। वह अंदर दाखिल हुई तो कमरे के हालात देखकर चीखने लगी।

जाखन के कृष्णानगर में सरकारी स्टेशनरी सप्लायर 54 वर्षीय अजय भटेजा उर्फ राजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह कमरे में औंधे मुंह पड़े थे और नाक से खून निकला हुआ था। पंखे में एक चुनरी बंधी थी लेकिन गले पर कोई निशान नहीं मिला। घर के सीसीटीवी और डीवीआर भी गायब थे। इन सब को देखते हुए अजय भटेजा की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हत्या का शक कई लोगों पर है, जिनमें से भटेजा के सौतेले भाई से पूछताछ भी की जा रही है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अजय भटेजा जाखन स्थित इस मकान में अकेले रहते थे। उन्होंने घर के कामकाज के लिए एक महिला को नौकरी पर रखा हुआ था। यह महिला हर रोज घर पर सुबह सात से आठ बजे के बीच आती है। वह सोमवार को भी करीब आठ बजे आई तो देखा कि मकान बाहर से खुला हुआ था। वह अंदर दाखिल हुई तो कमरे के हालात देखकर चीखने लगी। कमरे में अजय भटेजा औंधे मुंह पड़े हुए थे और उनके पास बहुत सा खून भी पड़ा था। महिला ने इसकी जानकारी पटेलनगर क्षेत्र में रहने वाली उनकी बहन वीना को दी। भटेजा की बहन और बेटा वहां पहुंचे।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस ने पड़ताल की तो देखा कि कमरे के पंखे पर एक चुनरी बंधी हुई थी। लेकिन, उनके गले पर कोई निशान नहीं थे। ऐसे में यह बात तो साफ है कि उन्होंने फंदा नहीं लगाया था। पंखे के नीचे कोई स्टूल या कुर्सी आदि भी नहीं पड़े थे। इससे यह बात और भी साफ हो गई। नाक से खून निकल रहा था यह किस कारण से निकला है इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही लग पाएगा। एसएसपी ने बताया कि हत्या की बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। इनमें भटेजा के करीबी लोग भी शामिल हैं।

मुंह पर कपड़ा बांधे दो लोग, पड़ोसी के कैमरे में दिखे
अजय भटेजा की मौत का मामला सोमवार तड़के चार बजे के आसपास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उनके साथ घर में एक युवक और एक युवती उनके साथ घर में मौजूद थे। मकान में ऊपर किराएदार भी रहते हैं। सुबह के वक्त जब नीचे से आवाज आई तो किराएदार के परिवार के सदस्य वहां आए। उनके आने की आहट सुनकर ये दोनों वहां से भाग गए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। भागते हुए दोनों युवक पड़ोसी के कैमरे में भी दिखे हैं। प्राथमिक पड़ताल में यह जहर खिलाकर हत्या करने का मामला लग रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ये दोनों सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर लेकर भागे हैं। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है।

बाहर कार में बैठा हुआ था सौतेला भाई, अंदर आने को कहा मगर नहीं आए
बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये दोनों युवक घर के अंदर थे उस वक्त उनका सौतेला भाई सन्नी बाहर कार में बैठा हुआ था। हालांकि, वह किस कारण से बैठा था इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने सन्नी को पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया है। बताया जा रहा है कि वह अपने किसी परिचित को देखने के लिए मैक्स अस्पताल आया था। उसने पुलिस को बताया कि उनके भाई ने उन्हें अंदर बुलाया था लेकिन वह अंदर नहीं गए। इसके बाद मैक्स अस्पताल चला गया। सुबह के वक्त जब उन्हें मैक्स अस्पताल में यह खबर मिली तो वह मौके पर पहुंचा,

मृत्यु का कारण नहीं चला पता, विसरा सुरक्षित
पोस्टमार्टम में मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है। ऐसे में डॉक्टरों की सलाह पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। ऐसे में अब पुलिस भी असमंजस में है कि मुकदमा किस अपराध में दर्ज किया जाए। हालांकि, देर शाम तक परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: कार में मिली सात लोगों की लाश, देहरादून का रहने वाला था परिवार

Wed May 28 , 2025
उत्तराखंड: कार में मिली सात लोगों की लाश, देहरादून का रहने वाला था परिवार,सागर मलिक *पंचकूला में जाकर की आत्महत्या, सोमवार रात करीब 11 बजे पंचकूला में डायल 112 पर सूचना मिली कि मकान नंबर 1204 के बाहर खड़ी एक कार में कुछ लोगों ने आत्महत्या कर ली है। परिवार […]

You May Like

Breaking News

advertisement