
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में सावन माह में शिवभक्तों एवं कांवरियों की सेवा के लिए कस्बे की मेन बाजार में राज कपूर गुप्ता की दुकान के सामने कांवरिया सेवा समिति द्वारा हर साल की तरह इस साल भी सावन के महीने में पूरे श्रावण मास अन्नपूर्णा भंडारे का कैम्प लगाया गया
है। अन्नपूर्णा के भंडारा कैंप में बरेली मंडल के अलावा कई जिलों से आने कांवरियों के लिए सुबह के समय चाय नाश्ता, दोपहर में और शाम को भोजन (जलपान) और रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था की है।
भंडारे की व्यवस्था को सफल बनाने में राज कपूर गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, गोविंद कुमार गुप्ता उर्फ सीपू लाला, अमित सिंह, अमित गोयल, सतीश गुप्ता, नरेश ऐरन, आशीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, श्याम सुंदर गुप्ता, दीपक गोयल, प्रेमपाल गंगवार, सचिन चौहान, मयंक अग्रवाल, आशीष बंसल, प्रवीन गोयल, राजेंद्र गुप्ता, मोनू रस्तोगी, पंडित शंकर लाल शर्मा, राजकुमार कश्यप, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, शीलू चौहान, राजेश गुप्ता, सोनू भारद्वाज सहित दर्जनों शिवभक्त दिन-रात कांवरियों की सेवा एवं में लगे हुए हैं।
कांवरियों ने समिति के लोगों ने भरोसा दिलाया है कि श्रावण मास समाप्त होने तक यह अन्नपूर्णा भंडारे की सेवा निरंतर जारी रहेगी।


