श्री कृष्ण जी की दधिकांदों शोभा यात्रा की तैयारी शुरू

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : चंद नगर धार्मिक समिति, पुराना शहर, बरेली की एक सभा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली जाने वाली श्री कृष्ण की दधिकांदों शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर श्री सीता राम मंदिर प्रांगण में समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, सभा का संचालन महामंत्री सोमपाल प्रजापति ने किया I इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विचार विमर्श किया और शोभा यात्रा की तैयारी को विस्तृत रूप दिया गया तथा सभी पदाधिकारियों के बीच कार्य का विभाजन भी किया गया, ताकि कार्य अच्छी तरह से संपन्न हो सकें।
शोभा यात्रा के लिए बैल ठेले व बैंड हेतु एडवांस धनराशि देकर बुकिंग कर ली गई है तथा मंदिर की पुताई ब की सजावट आदि की व्यवस्था तय कर ली गई है और शीघ्र ही रंगाई पुताई और सजावट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शीघ्र ही पथ व्यवस्था एवं लाइट व्यवस्था के लिए नगर निगम को पत्र लिखा जाएगा तथा शोभा यात्रा की विधिवत अनुमति के लिए एक पत्र जिलाधिकारी को भी सौंपा जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया कि पुलिस व्यवस्था के साथ-साथ सिविल डिफेंस का भी सहयोग लिया जाएगा तथा शोभायात्रा के मार्ग में आने वाले सभी सभासदों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा, अतिथि गणों की सूची तैयार कर ली गई है और निमंत्रण पत्र भी छपने दिए गए हैं। बैठक में सर्वश्री दिनेश कुमार गुप्ता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रवक्ता दिनेश दद्दा एड0, महामंत्री सोमपाल प्रजापति , शोभा यात्रा उप संयोजक सुरेश दिवाकर, राजीव निर्भय, मंत्री सर्वेश गुप्ता, तोताराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष पंकज राज वर्मा, सुनील सागर, शेर बहादुर गुप्ता, बांकेलाल श्रीवास्तव दीवानी, अमूल कुमार गुप्ता, राहुल चौधरी, प्रदीप सिंह, नरेश चंद्र गुप्ता, एवं पुजारी उमाशंकर मिश्रा आदि ने अपने अपने सुझाव व विचार रखे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीडीओ ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा

Mon Aug 10 , 2026
सीडीओ ने 50 लाख से अधिक लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा कीसमयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य के दिए निर्देशबदायूं: 08 अगस्त। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास भवन सभागार में 50 लाख रुपये अथवा उससे अधिक लागत की भवन निर्माण परियोजनाओं […]

You May Like

advertisement