सैलून एसोसिएशन जिला बरेली ने धूमधाम से मनाया नेशनल सैलून डे

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : सैलून एसोसिएशन जिला बरेली द्वारा आज 11 अगस्त – नेशनल सैलून डे के अवसर पर केक काटकर एवं मिठाइयां बांटकर हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश महासचिव तेज बहादुर नंदवंशी के प्रतिष्ठान हेयर आर्ट सैलून, महानगर कॉलोनी, बरेली में किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनु जी, जिला संगठन मंत्री रामनिवास जी, विपिन श्रीवास्तव , जिला संगठन मंत्री पवन श्रीवास्तव जी, सम्मानित हेयर एंड ब्यूटी आर्टिस्ट एवं सहयोगी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नेशनल सैलून डे के इतिहास एवं उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव एवं CEC मेंबर, Hair & Beauty Federation of India (HBF India) तेज बहादुर नंदवंशी ने बताया कि कोरोना काल के दौरान देशभर के सैलून संचालकों एवं हेयर एंड ब्यूटी आर्टिस्टों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
इसी दौरान 11 अगस्त को देशभर में एक डिजिटल कैंपेन चलाकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से सैलून व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सहयोग एवं सैलून दोबारा खोलने की अपील की गई थी।
इस अभियान को देशभर के हेयर एंड ब्यूटी प्रोफेशनल्स का व्यापक समर्थन मिला। लगभग 3 घंटे में डेढ़ लाख ट्वीट किए गए थे तथा Hair & Beauty Federation of India से जुड़े 102 संगठनों ने इस मुहिम में भाग लिया था।
नेशनल सैलून डे केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि सैलून एवं हेयर-ब्यूटी इंडस्ट्री के संघर्ष, एकता और सामूहिक प्रयासों को याद करने का अवसर भी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गत दिवस सोमवार को एक विशाल भण्डारे का आयोजन मथुरापुर रामपुर रोड़ पर कैशाल शाहू महानगर मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा किया गया

Wed Aug 12 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : संयोजक कैलाश कुमार साहू महानगर मंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा बरेलीभीमसेन राठौर मंडल उपाध्यक्ष किसान मोर्चा बरेलीरविंद्र सिंह राठौड़ पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा उपसभापति सहकारी बैंक उत्तर प्रदेश राजकुमार शर्मा , पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा शिवमंगल सिंह राठौड़,प्रदेश प्रमुख ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेशनीरेंद्र राठौड़ […]

You May Like

advertisement