
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस द्वारा तीज उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक झलक के साथ झूला, गीत-संगीत, तीज के मनोरंजक खेल और मस्ती का भरपूर आनंद लिया गया। सभी सदस्य रंग-बिरंगे परिधानों में सजी नजर आईं और पूरे कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की मेजबानी रीना गुप्ता ने की। उन्होंने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को रोचक और यादगार बनाया। सदस्यों ने तीज के पारंपरिक गीत गाए और गीत-संगीत के साथ उत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. मधुलिका का जन्मदिन भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्लब की सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ खुशियां साझा कीं।
आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता ने कार्यक्रम में विशेष सहभागिता की। उन्होंने तीज के खेलों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा सभी सदस्यों को रिटर्न गिफ्ट देकर उनका उत्साह बढ़ाया। डॉ. मधु गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन सदस्यों को आपस में जोड़ने के साथ-साथ भारतीय परंपराओं और त्योहारों को जीवंत बनाए रखने का सुंदर माध्यम हैं।
वैशाली ने तीज से जुड़े विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। झूला झूलने, गीत गाने, खेल खेलने और हंसी-मजाक के बीच सभी ने जमकर मस्ती की।
कार्यक्रम में डॉ. मधुलिका, चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. मधु गुप्ता, रीना गुप्ता, वैशाली, डॉ. रितिका भारद्वाज, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. ममता पाराशर, डॉ. रीता गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सुरभि सचिन पाठक सहित आईडब्ल्यूसी ग्लोरी प्लस की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, सौहार्द और हंसी-खुशी के साथ हुआ। तीज उत्सव ने सभी सदस्यों को एक साथ मिलकर परंपरा, मित्रता और खुशियों का जश्न मनाने का खूबसूरत अवसर दिया।


