कैंट विधायक श्री संजीव अग्रवाल जी ने तिरंगा यात्रा से देशभक्ति का दिया संदेश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिले में बृहस्पतिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र के मढ़ीनाथ, पूर्वी और पं. दीनदयाल मंडलों में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि 125 कैंट विधानसभा विधायक/प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल जी ने शुभारंभ करते हुए तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। यात्रा में शामिल सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर गगनभेदी राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। यात्रा में शामिल छात्रों ने देशभक्ति गीतों से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
कैंट विधानसभा विधायक/प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल जी ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर अपने परिवार के साथ पूरी आन-बान और शान से तिरंगा जरूर फहराए। हमें देश की स्वाधीनता में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले देशभक्तों को नहीं भूलना चाहिए। यात्रा के मार्ग में स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। देशभक्ति गीतों की धुन पर झूमते कार्यकर्ता और ‘वंदे मातरम’ व ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।
मढ़ीनाथ मंडल की तिरंगा यात्रा सुभाषनगर स्थित खन्ना बिल्डिंग से 84 घंटा मंदिर तक, पं. दीन दयाल मंडल की तिरंगा यात्रा मठ की चौकी से गंगापुर चौराह होकर श्री गोपाल अवंतीबाई हायर सेकेंडरी स्कूल शाहदाना तक और पूर्वी मंडल की तिरंगा यात्रा सेटेलाइट होटल निकट सेटेलाइट बस स्टैंड से शुरू होकर गुलाबबाड़ी रोड होते हुए बालाजाति चौराह से कटरा चांद खां स्थित मौर्य मंदिर पर आकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। कार्यक्रम के अंत में तीनों मंडल अध्यक्षों ने मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा विधायक/प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री संजीव अग्रवाल जी का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि उनके मार्गदर्शन में कैंट विधानसभा का एक भी घर तिरंगा फहराने से वंचित नहीं रहेगा।
इस दौरान डॉ. सीपीएस चौहान, प्रभु दयाल लोधी, अरुण कश्यप, मढ़ीनाथ मंडल अध्यक्ष सुधीर भटनागर डब्बल, पं. दीन दयाल मंडल अध्यक्ष कन्हैया राजपूत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष जयदीप चौधरी, रवि अरोड़ा, राज बहादुर सक्सेना, पार्षद चित्रा मिश्रा, अरविंद वर्मा, विष्णु शर्मा, रितिका किशोर, चंद्रपाल आर्या, रूपकिशोर, ब्रजेश पाल, सौरभ कुमार, गरिमा कमांडो, जेपीएस पाल, संजीव चौहान, सुरजीत, राजेश पटेल, पूनम राठौर, ओम प्रकाश राठौर, अमित वर्मा आदि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उत्साहपूर्वक शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत ने निकली भव्य विशाल तिरंगा यात्रा

Fri Aug 14 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी , हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी की ओर से कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, भाजपा नेताओं एवं सभासदों, नगर पंचायत कर्मचारियों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं और कस्बा वासियों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement