15 अगस्त से पहले रेलवे पर सुरक्षा अलर्ट, RPF-GRP ने संभाला मोर्चा; डॉग स्क्वॉड ने खंगाला स्टेशन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के कासगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। डॉग स्क्वॉड के साथ सुरक्षा टीमों ने स्टेशन परिसर से लेकर ट्रेनों तक जांच कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
प्लेटफॉर्म से एंट्री-एग्जिट तक डॉग स्क्वॉड की जांच
मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त मिथुन सोनी के निर्देशन में चले अभियान में स्टेशन के संवेदनशील हिस्सों पर विशेष फोकस रहा। डॉग स्क्वॉड ने प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास द्वार, यात्री प्रतीक्षालय समेत आवाजाही वाले प्रमुख स्थानों की गहन तलाशी ली। RPF और GRP की संयुक्त टीम ने स्टेशन पर आने-जाने वाली ट्रेनों में भी जांच की। यात्रियों और उनके सामान पर नजर रखने के साथ संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों को लेकर सुरक्षा कर्मी अलर्ट रहे। स्टेशन परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील स्थानों का भी जायजा लिया गया।
संदिग्ध वस्तु दिखे तो तत्काल दें सूचना
रेल प्रशासन ने यात्रियों से भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की है। यात्रियों से कहा गया है कि स्टेशन परिसर या ट्रेन में कोई संदिग्ध वस्तु अथवा व्यक्ति दिखाई दे तो उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल RPF, GRP अथवा रेलवे अधिकारियों को इसकी सूचना दें। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, स्टेशनों और ट्रेनों में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की सतर्कता के साथ यात्रियों का सहयोग भी जरूरी है। स्वतंत्रता दिवस से पहले चलाए गए संयुक्त जांच अभियान के जरिए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के साथ सतर्कता बढ़ाई गई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि में 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का होगा भव्य उद्घाटन, सांसद नवीन जिंदल करेंगे ध्वजारोहण

Fri Aug 14 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 13 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव से ओतप्रोत विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा 14 अगस्त 2026 को 108 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के उद्घाटन एवं ध्वजारोहण समारोह […]

You May Like

Breaking News

advertisement