
बिलरियागंज, आजमगढ़
बिलरियागंज थाना परिसर में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में थाना परिसर में ध्वजारोहण के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी, महिला पुलिसकर्मी एवं अन्य पुलिसकर्मियों को शपथ प्रमाण-पत्र पढ़कर शपथ दिलाई गई।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्य, अनुशासन, राष्ट्रसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में थाना बिलरियागंज के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना परिसर देशभक्ति के रंग में नजर आया।
थाना बिलरियागंज में पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाते थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा।


