तालाब किनारे मिला चौकीदार का शव, तालाब मालिक पर हत्या का आरोप

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : देवरनियां क्षेत्र में तालाब किनारे एक चौकीदार का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तालाब मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना देवरनियां क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी 27 वर्षीय द्वारिका प्रसाद पुत्र ज्वाला प्रसाद बिचपुरी गांव के पास तालाब पर चौकीदारी करते थे। परिजनों का आरोप है कि मालिक पर द्वारिका प्रसाद के 40 हजार रुपये आ रहे हैं। इसको लेकर विवाद भी हुआ था।
बुधवार की सुबह तालाब मालिक ने रुपये देने के लिए उसे घर से बुलाने को अपना एक आदमी भेजा। जो उसे बुलाकर ले गया। जब द्वारिका प्रसाद काफी देर तक वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश कि तो उनका शव तालाब के किनारे पड़ा मिला। आंख पर चोट के निशान और गला सूजा हुआ था। परिजनों ने तालाब मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि द्वारिका प्रसाद के शव के पास उसका पेन और रूपये के लेनदेन कि किताब और मोबाइल पड़ा हुआ था। मालिक ने उसे रुपये देने के बहाने बुलाया और उसकी हत्या कर दी। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी जावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकार की मदद से मामी द्वारा भांजी व उसकी मानसिक मंदित मां को मकान से निकालने के प्रयास का आरोप

Fri Feb 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला निवासिनी रोली कन्नौजिया का आरोप है कि उसकी मामी पूरे मकान पर कब्जा करने की नीयत से अपने सहयोगी पत्रकार से प्रताड़ित करवा रही हैं।पीड़िता रोली के अनुसार वह वर्ष 2016 से अपने पिता की मृत्यु के उपरान्त अपने […]

You May Like

advertisement