
शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया । कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं । शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिविल लाइन बदायूं में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय केप्रबंधक श्रीमान वीरेंद्र पाल झा एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात विद्या भारती की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सर्वप्रथम ज्ञान की अधिष्ठात्री मां शारदे के चित्र पर पुष्पर्चन एवं दीप प्रज्जवलनके साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान वीरेंद्र पाल झा एडवोकेट ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्रता पूर्वक जीवन जी रहे हैं हम सभी भैया बहिन अच्छे से पढ़ाई कर रहे हैं हम सभी भैया बहिन इसी प्रकार से पढ़ाई केक्षेत्र में आगे चलकर इंजीनियर डॉक्टर सैनिक आदि के रूप में देश की सेवा करें इसके साथ ही अपने गुरुजनों का सदैव आदर करते रहे और उनसे प्रेरणा भी प्राप्त करते रहे ।जब जीरो दिया मेरे भारत ने तब दुनिया को गिनती आई पंक्ति के माध्यम से बहिन यशिका भारद्वाज ने सभी उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया मानवीय संवेदनाओं को उजागर करने वाली झांकी टूरिस्ट बस के माध्यम से छात्रों ने नागरिक कर्तव्यों का सजीव चित्र प्रस्तुत किया प्रबंधसमिति के सम्मानित सदस्य श्री नरेश पाल गुप्ता जी ने धर्म के साथ-साथ कर्म के महत्व पर भी एक प्रेरक प्रसंग के माध्यम से भैया बहनों का मार्गदर्शन किया इस अवसर पर सहप्रान्तप्रचारक श्रीमान विनोद जी ,बरेली विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान कृष्ण जी, श्रीमान राजपाल जी सह प्रांत करवाह ,बरेली विभाग के सह विभाग प्रचारक श्रीमान अनुज जी ,बदायूं विभाग के विभाग प्रचारक श्रीमान सुधांशु जी, माननीय प्रांत संचालक श्रीमान शशांक भाटिया जी जिला प्रचारक श्रीमान भरत जी नगर प्रचारक श्री तुलसीदास जी, विभाग कारवाह श्रीमान जगजीवन राम जी श्रीमान मिथिलेश जी, विवाह करवाह बरेली आदि बंधु उपस्थित रहे आज के कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान राधा रमन गुप्ता जी एडवोकेट ने छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए मां को बच्चों का प्रथम गुरु बताया और माता-पिता दादा बुर्जगों की आज्ञा पालन करने की प्रेरणादी कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य प्रवर श्रीमान कृष्ण हरि शर्मा जी ने किया प्रधानाचार्य श्रीमान वेद रतन शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान राधा रमन गुप्ता ने भैया रुद्र भैया वरुण और भैया आर सी के लिए उनके विशेष प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया तथा संचालक मंडल के प्रमुख श्रीमान कृष्ण हरि शर्मा एवं संचालक मंडल के सदस्य श्रीमान कौशल किशोर पाठक कोमल दुबे शिशु मंदिर की आचार्य बहनों आदि को श्री मान वीरेंद्र पाल झा और श्रीमान राधा रमन जी गुप्ता ने अंग वस्त्र उड़ाकर सम्मानित किया इस अवसर पर विद्यालय की सभी आचार्य एवं सेवक सेविका बहने उपस्थित रहे भैया बहनों ने बहुत ही मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये कार्यक्रम के अंत में श्री प्रधानाचार्य वेद रतन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया


