
रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर जल सेवा करके देशभक्ति और सेवा की मिसाल प्रस्तुत की।
(पंजाब) फिरोजपुर 15 अगस्त {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुसैनीवाला बॉर्डर पहुंच कर जल सेवा करके देशभक्ति और सेवा की मिसाल प्रस्तुत की।
कुछ दिन पूर्व सीमा सुरक्षा बल की ओर से क्लब से जल सेवा के लिए सहयोग मांगा गया था। क्लब ने सेवा का जिम्मा लेते हुए 14 अगस्त को 50 और 15 अगस्त को 100 वाटर कूलर बीएसएफ को उपलब्ध करवाए, ताकि स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने बॉर्डर पहुंचने वाले लोगों को पीने के पानी की कोई असुविधा न हो।
इस सेवा कार्य में क्लब के प्रधान निर्मल मोंगा,वॉइस प्रधान संदीप अग्रवाल, पंकज धवन एवं संदीप तिवारी उपस्थित रहे। और अपना सहयोग दिया।
क्लब के प्रधान निर्मल मोंगा ने बताया कि रोटरी क्लब फिरोजपुर रॉयल देशभक्ति, सेवा और मानवता यही क्लब का संकल्प है।


