हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलरियागंज, /आजमगढ़:
आज नूर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक हाफिज अताउर्रहमान द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों, गार्जियनों एवं अतिथियों का मन मोह लिया। अभिभावकों और गार्जियनों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मुहम्मद आदिल खान, उप-प्रधानाचार्य प्रिंस राय, राहुल कन्नौजिया, अनवरुल हक, यासिर अंसार , नरेंद्र त्रिपाठी, श्रीमती अनिसा, श्रीमती सुमैया, सानिया ,ओमामा, आयशा, तूबा,मुज़ना, समरीन, मिसबाह,समरा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के माता-पिता एवं गार्जियन भी कार्यक्रम में शामिल हुए और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
प्रधानाचार्य आदिल खान ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखना चाहिए तथा देश की एकता, शांति और प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों, माता-पिता, गार्जियन, अभिभावकों, अतिथियों एवं शिक्षकगण का आभार व्यक्त किया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और कार्यक्रम सभी के लिए यादगार बन गया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस की एचकेआरएन के मुख्य कार्यालय के घेराव की तैयारी

Sun Aug 16 , 2026
थानेसर में कांग्रेस कार्यकतार्ओं की बैठक आयोजित, अशोक अरोड़ा ने बडे हुजूम के साथ पहुंचने का किया आह्वान।युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा सरकार : अशोक अरोड़ा। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 अगस्त : हरियाणा कौशल रोजगार निगम के खिलाफ और प्रदेश के युवाओं के अधिकारों की […]

You May Like

Breaking News

advertisement