लोक संस्कृति हमारी पहचान, इसके संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास जरूरीः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

केयू धरोहर तीज उत्सव में दिखी हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 15 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के धरोहर हरियाणा संग्रहालय में शनिवार को धरोहर तीज उत्सव का आयोजन किया गया। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित इस उत्सव में हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं एवं लोक विरासत की मनोहारी झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि हरियाणा की लोक संस्कृति हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। तीज जैसे पारंपरिक उत्सव हमारी लोक परंपराओं, रीति- रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा धरोहर हरियाणा संग्रहालय के माध्यम से प्रदेश की लोक विरासत को संरक्षित एवं प्रदर्शित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। प्रो. सोमनाथ ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों एवं युवाओं को अपनी परंपराओं और विरासत को समझने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। धरोहर तीज उत्सव इसी दिशा में विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण पहल है।
विशिष्ट अतिथि कुलसचिव लेफ्टिनेंट (प्रो.) वीरेन्द्र पाल ने कहा कि धरोहर तीज उत्सव हरियाणा की समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। ऐसे आयोजन हमारी लोक संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रोफेसर इंचार्ज व कार्यक्रम संयोजक प्रो. विवेक चावला ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया। तीज उत्सव पर कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा, डॉ. ममता सचदेवा, कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल सहित सभी ने धरोहर परिसर में झूला झूलकर व गीत गाकर तीज त्यौहार मनाया व मिठाई वितरित की गई।
इस अवसर पर डॉ. ममता सचदेवा, कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल व उनकी धर्मपत्नी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. विवेक चावला, प्रो. जसबीर ढांडा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. आनंद कुमार, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, प्राचार्या प्रो. रीटा, प्रो. कुसुमलता, प्रो. दीपक राय बब्बर, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. गुरचरण सिंह, डॉ. सौरभ चौधरी, डॉ. पूजा सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमहंत बंशीपुरी महाराज ने स्वतंत्रता दिवस पर कुरुक्षेत्र में फहराया 206 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

Sun Aug 16 , 2026
पुरुषोत्तम बाग, ब्रह्मसरोवर बना राष्ट्रभक्ति, धर्म और गौरव का अद्भुत संगम। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र स्थित ब्रह्मसरोवर के ऐतिहासिक पुरुषोत्तम बाग में 206 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराकर राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता के संकल्प को नमन किया गया। विशाल तिरंगा आकाश […]

You May Like

Breaking News

advertisement