अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

आजमगढ़। थाना रौनापार पुलिस एवं साइबर सेल आजमगढ़ की संयुक्त टीम ने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के मामले में वांछित अभियुक्त को महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर से गिरफ्तार किया है। साइबर सेल की तकनीकी टीम ने अभियुक्त की मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस के अनुसार, थाना रौनापार क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती के संबंध में उसके परिजनों ने तहरीर दी थी। आरोप है कि अभियुक्त प्रमोद गोंड ने युवती से दोस्ती कर उसके अश्लील फोटो एवं वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर उस पर बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। बाद में आरोपी द्वारा उक्त फोटो-वीडियो वायरल कर दिए गए।

तहरीर के आधार पर 13 जुलाई 2026 को थाना रौनापार में मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 के तहत धारा 64(2)(ड), 108 बीएनएस एवं 67ए आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना निरीक्षक अपराध/विवेचक अशोक कुमार तिवारी द्वारा की जा रही थी।

विवेचना के दौरान न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त किया गया। साइबर सेल आजमगढ़ की तकनीकी टीम ने अभियुक्त के मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की, जो बोइसर, पालघर, महाराष्ट्र में मिली। इसके बाद रौनापार पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र पहुंची और श्रीराम फेडरेशन कम्पनी, बोइसर से अभियुक्त प्रमोद गोंड पुत्र जगरनाथ गोंड, उम्र 34 वर्ष, निवासी हैदराबाद, थाना रौनापार, आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को स्थानीय न्यायालय पालघर के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उसे आजमगढ़ लाया गया। 16 अगस्त 2026 को अभियुक्त को थाना रौनापार में दाखिल कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी में थाना रौनापार पुलिस के निरीक्षक अपराध/विवेचक अशोक कुमार तिवारी एवं कांस्टेबल विकास यादव तथा साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक रवि प्रकाश गौतम, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल और मुख्य आरक्षी मुकेश भारती की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिलरियागंज।बिलरियागंज के तुर्क पडरी बाजार में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता

Tue Aug 18 , 2026
बिलरियागंज।बिलरियागंज के तुर्क पडरी बाजार में शिव शक्ति सेवा समिति द्वारा आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिता में नाग पंचमी पर सोमवार की सुबह से ही आसपास के पहलवान एकत्र हो गए। अखाड़ा पूजन के बाद हुई कुश्ती में छोटे बड़े पहलवानों ने दांव आजमाया।विशाल कुश्ती प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा […]

You May Like

Breaking News

advertisement