उत्तराखंड: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे हरिद्वार

सागर मलिक

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है जिसको देश और दुनिया सदियों तक याद रखेगी। यह ऑपरेशन हर भारतीय के लिए गौरव की बात है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार के कनखल स्थित हरिहर आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी से आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है जिसको देश और दुनिया सदियों तक याद रखेगी। यह ऑपरेशन हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। वहीं एक देश एक चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह देश के लिए बहुत आवश्यक है।

उन्होंने कहा इसके आने से देश के विकास की गति तेज होगी, अगर हम आर्थिक विशेषज्ञों की माने तो जो भारत आज विश्व मे चौथे नंबर की आर्थिक शक्ति हैं। वह एक देश एक चुनाव होने के बाद विश्व स्तर पर तीसरे नंबर की शक्ति बन जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलेगे 50 लाख, सीएम की घोषणा की तिथि से देय होगी राशि

Tue May 27 , 2025
उत्तराखंड: बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को मिलेगे 50 लाख, सीएम की घोषणा की तिथि से देय होगी राशि,सागर मलिक सीएम की घोषणा के बाद प्रस्ताव को न्याय और फिर वित्त विभाग को मंजूरी के लिए भेजा गया था, लेकिन वित्त विभाग ने इस पर आपत्ति लगा दी थी। प्रदेश के […]

You May Like

advertisement